Skin Care Tips: रणवीर सिंह जैसा डैशिंग लुक पाने के लिए कर सकते हैं ये 5 काम, लड़कियां देखती रह जाएंगी

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जैसे डैशिंग लुक के लिए आप कुछ आसान स्किनकेयर टिप्स (Skin Care Tips) फॉलो करें। इससे आपकी स्किन से जुड़ी परेशानियां भी खत्म होंगी। जानिए क्या है वो टिप्स और आज से करें फॉलो।

रणवीर सिंह(फोटो:इंस्टाग्राम)

लड़कियों की तुलना में लड़के स्किन (Skin Care Tips) का ख्याल कम रखते हैं। लेकिन अगर आप अपनी स्किन का सही केयर नहीं करेंगे, तो इससे जुड़ी कई परेशानियों का आपको सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बेसिक स्किनकेयर रूटीन फॉलो करना हर किसी के लिए जरूरी होता है।

चाहे लड़का हो या लड़की त्वचा से जुड़ी ऐसे कई टिप्स हैं, जिसे आप नियमित रूप से फॉलो करना चाहिए। आईए जानते हैं ऐसे ही कुछ बेसिक स्किनकेयर रूटीन जिसके बारे में हर लड़के को जानना चाहिए और इसे फॉलो कर आप भी पा सकते हैं रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जैसा डैशिंग लुक।

1. ब्लैकहेड्स और पिंपल से बचने के लिए चेहरे की सफाई काफी जरूरी होती है। हर रोज फेसवॉश से चेहरा धोने के बाद एक अच्छा मॉइश्चराइजर लगाएं। ऑफिस से आने के बाद भी चेहरा जरूर धोएं।

2. झुर्रियों की परेशानी से बचने के लिए सोने से पहले आईक्रीम का इस्तेमाल करें। आप चाहे तो आईक्रीम की जगह एलो वेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। सोने से पहले इसे अंडरआई एरिया पर लगाकर मालिश करें।

3. अगर आप दाढ़ी रखते हैं, तो इसकी साफ-सफाई रखना भी जरूरी होता है। नियमित रूप से इसे ट्रिम करें और इसे शैम्पू या किसी फेसवॉश से धोएं। ध्यान रखें कि इन प्रोडक्ट की क्वांटिटी ज्यादा न हो ये दाढ़ी से नैचुरल ऑयल खत्म कर उसे ड्राय बना देंगे।

4. सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में सनस्क्रीन त्वचा के लिए काफी जरूरी होता है। ये आपकी त्वचा को धूप की हानिकारक किरणों से बचाकर रखता है। हर रोज घर से बाहर निकलने से 15 मिनट पहले 30 एसपीएफ वाले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।

5. होंठों की त्वचा काफी कोमल होती है। इसलिए इसका खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। हर रोज एक अच्छे लिप बाम का इस्तेमाल करें। कोमल होंठ आपकी पर्सनैलिटी को और भी डैशिंग बना देते हैं।

जानिए रणवीर सिंह से पहले फिल्म 83 के लिए कौन-से एक्टर थे पहली पसंद…

वीडियो में देखिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के क्यूट मूमेंट…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।