Relationship Tips: अपने रिलेशनशिप को बनाना है और भी मजबूत, तो अपनाएं ये खास टिप्स

रिलेशनशिप (Relationship Tips) में आप अगर कुछ बातों का ध्यान रखेंगे और चीजों को समझेंगे, तो आपका रिलेशनशिप और ज्यादा संतुलित और मजबूत होगा। यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहा है, जिससे आपको रिश्ता मजबूत होगा-

रिलेशनशिप टिप्स। (फोटोः ट्विटर)

प्यार की शुरुआत आंखों से होती है। फिर धीरे-धीरे दिल तक इसका असर होता है। और ऐसे आप प्यार में डूब जाते हैं। शुरुआत में प्यार में सबकुछ बेहतरीन चल रहा होता है। फिर धीरे-धीरे बोली-व्यवहार की वजह से टकराव भी होते हैं। कई बार मामला इतना बढ़ जाता है कि ब्रेकअप तक की नौबत आ जाती है। लेकिन आप अगर कुछ बातों का ध्यान रखेंगे और चीजों को समझेंगे, तो आपकी रिलेशनशिप (Relationship Tips) और ज्यादा संतुलित और मजबूत होगा। यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहा है, जिससे आपको रिश्ता मजबूत होगा-

एक-दूसरे अच्छाइयां देखें, कमजोरियां नहीं
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कोई शख्स एकदम परफेक्ट नहीं होता है। आप दोनों भी परफेक्ट नहीं हो सकते हैं। पार्टनर्स को एक-दूसरी के कमजोरियों और कमियों को लेकर इशु नहीं बनाना चाहिए। बल्कि उसे समझना चाहिए। ऐसा करने से आपका रिश्ता मजबूत होगा।

बात करने से ही बात बनती है
कितना भी परफेक्ट रिलेशनशिप (Perfect Relationship Tips)हो झगड़ा होना आम बात है। इस झगड़े से परेशान नहीं होना चाहिए। वो कहावत हैं ना, जहां झगड़ा होता हैं, वहां प्यार भी होता है। अगर आप के बीच झगड़ा होता है, तो उसे बैठ कर सुलझाएं। बेहतर होगा की आप दोनों ही मिलकर सुलझाएं। किसी तीसरे शख्स को बीच में ना लाएं। इससे एक-दूसरे के प्रतिश विश्वास बढ़ता है। बात करने से सभी समस्याओं का समाधान हो जाता है।

अपने पार्टनर से बात नहीं छुपाए
अपने पार्टनर पर विश्वास रखें और उससे कुछ भी नहीं छुपाएं। आपको आप अपने पार्टनर से कोई बात छुपाते हैं और इसकी जानकारी किस और मिलती है, तो उसे बुरा लगेगा। इसलिए अपने पार्टनर से किसी भी बात को ना छुपाए। खासकर तब, जब आपका फ्रेंड सर्कल एक हो। क्योंकि ऐसी स्थिति में कुछ भी आपकी पार्टनर से नहीं छुप सकता।

ज्यादा वक्त बिताएं साथ
पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहिए। पार्टनर के अच्छी जगहों पर घूमना चाहिए। वक्त-वक्त पर शॉपिंग के लिए भी जाना चाहिए। अपने पार्टनर के साथ घर की बालकनी और छत पर रात को बैठकर बातें करनी चाहिए। यह एक खुशनुमा माहौल बनाता है और आपके रिश्ते को भी मजबूत करता है।

ईगो ना करें
अपने पार्टनर के साथ प्रेम से रहें। कोई काम या व्यवहार ईगो पर लेकर नहीं करना चाहिए। अगर किसी एक को गुस्सा आता है, तो दुसरे को उसे शांत कराना चाहिए, जिससे की बैलेंस बना रहे हैं। अगर दोनों एक-दूसरे पर गुस्सा करेंगे तो बात बिगड़ सकती हैं। इसलिए कहा जाता है कि कपल को किसी सेल के ठंडे-गर्म प्वाइंट की तरह होना चाहिए।

भूमि पेडनेकर के रिलेशनशिप का हुआ खुलासा, बॉलीवुड के इस एक्टर-प्रोड्यूसर को कर रही हैं डेट

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।