सावन में इन चीजों को खरीदने से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव, मां लक्ष्मी जी का भी रहता है विशेष आशीर्वाद

सावन का महीना 14 जुलाई से शुरू हो गया है। इस साल सावन का महीना 12 अगस्त तक चलने वाला है। सावन में इस दौरान 4 शुभ सोमवार पड़ेंगे। सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को है। जबकि सावन का आखिरी सोमवार 08 अगस्त को है। सावन (Sawan) में शिव जी की पूजा (Shiv Puja) का विशेष महत्व है।

सावन (Sawan 2022) का महीना 14 जुलाई से शुरू हो गया है। इस साल सावन का महीना 12 अगस्त तक चलने वाला है। सावन में इस दौरान 4 शुभ सोमवार पड़ेंगे। सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को है। जबकि सावन का आखिरी सोमवार 08 अगस्त को है। सावन (Sawan) में शिव जी की पूजा (Shiv Puja) का विशेष महत्व है। शिव भक्तों पर उनकी विशेष कृपा होती है। ज्योतिष शास्त्र में सावन के पावन महीने को लेकर कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें सावन के दौरान खरीदना बेहद शुभ माना गया है।

शास्त्रों और पुराणों में ऐसी मान्यता है कि इन चीजों को खरीदकर नियम के मुताबित इस्तेमाल करने से भोलेनाथ (Lord Shiva) के साथ-साथ मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की कृपा भी बनी रहती है। आइए जानते हैं कि सावन में किन चीजों को खरीदना शुभ माना गया है।

रुद्राक्ष- धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन मास में रुद्राक्ष खरीदना विशेष शुभकारी है। रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओं से हुई है। सावन के दौरान शुभ मुहूर्त में रुद्राक्ष खरीदकर घर लाने से जीवन में तरक्की होने की मान्यता है।

डमरू- सावन में भगवान शिव की स्तुति करना अत्यंत शुभ फलदायी होता है। भोलेनाथ की पूजा में डमरू बजाने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। इसी के साथ भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं।

चांदी का कड़ा- शास्त्र के अनुसार, सावन में चांदी का कड़ा खरीदना बेहद ही शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि सावन मास में चांदी का कड़ा खरीदने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती है। इसी के साथ ही भगवान शिव की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

चंदी की डिब्बी- धार्मिक मान्यता के अनुसार घर में शिवजी की भस्म रखना शुभ होता है। इसे घर में रखने से दरिद्रता दूर होती है। ऐसे में इसके लिए एक चांदी के डिब्बी में भस्म रख लें और पूजा के दौरान रोजाना मस्तक पर लगाएं।

शिवलिंग- सावन के महीने में शिवलिंग (Shivling) घर में लाना बहुत शुभ माना जाता है। शिवलिंग को भगवान शिव का प्रतीक माना गया है। ऐसे में सावन में घर के मंदिर के लिए छोटा सा शिवलिंग ला सकते हैं। घर के लिए शिवलिंग खरीदते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यह 2 इंच से बड़ा ना हो। इसके अलावा घर में रखे हुए शिवलिंग की नियमित पूजा करना अनिवार्य होता है।

सावन महीने का कैलेंडर: इस साल होगा 30 दिन का श्रावण मास, इसमें 4 सोमवार और 26 दिन रहेंगे शुभ

बॉलीवुड, टीवी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.