Sawan 2022 Shiv Rudrabhishek : ऐसे करें भगवान शिव का रुद्राभिषेक, होगी हर मनोकामना पूरी

शास्त्रों और पुराणों में भगवान शिव की पूजा की विशेष मान्यता है. इस पावन महीने में शिव जी के पूजन मात्र से ही सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं. कहा जाता है कि भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने से शुभ कार्यों का फल मिलता है.

सावन 2022

Sawan 2022 Shiv Rudrabhishek: सावन के पावन महीने में भोलेनाथ के भक्त भगवान शिव जी की पूजा पूरे विधि-विधान से कर रहे हैं. इस महीने में भोलेनाथ की पूजा का विशेष महत्व है. शास्त्रों और पुराणों में भी इसको लेकर मान्यता है. इस पावन महीने में शिव जी के पूजन मात्र से ही सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं. कहा जाता है कि भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने से शुभ कार्यों का फल मिलता है.

मनोकामना हेतु सावन (Sawan 2022) के महीने में भोलेनाथ के भक्तों को इस महीने में गंगा जल से रुद्राभिषेक करना चाहिए. वहीं किसी रोग से छुटकारा पाने के लिए भोले का अभिषेक कुशोदक किया जाए तो भक्त को विशेष लाभ मिलता है. कुशोदक यानी ऐसा जल, जिसमें कुश घास की पत्तियां छोड़ी गई हों.

शिव पुराण के मुताबिक, धन-दौलत में बढ़ोतरी के लिए शिवभक्तों को शहद और घी से भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करना चाहिए. वहीं भोलेनाथ का रुद्राभिषेक दही से करेंगे तो आपको जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद से समाधान मिल सकता है और लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

पुराणों में कहा गया है कि गुप्त शत्रुओं पर विजय पाना चाहते हैं तो शिव का अभिषेक सरसों के तेल से करें. इसी के साथ ही यदि ब्याज- कर्जे के चक्र से बचना है, इनसे से मुक्त होना है तो भोलेनाथ का अभिषेक गन्ने के रस से करना चाहिए. इसे रसाभिषेक भी कहते हैं.

सावन महीने का कैलेंडर: इस साल होगा 30 दिन का श्रावण मास, इसमें 4 सोमवार और 26 दिन रहेंगे शुभ

बॉलीवुड, टीवी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.