Hair Care Tips: शैम्पू के बाद कभी ना करें ये 5 काम, नहीं तो बाल हो जाएंगे कमजोर और रूखे

शैम्पू (Shampoo Mistakes To Avoid) करने के बाद आप कुछ गलतियां करती हैं, जो आपके बालों के लिए नुकसानदायक साबित होता है। इससे बाल रूखे और कमजोर हो जाते हैं। जानिए क्या हैं वो गलतियां और हेयरवॉश के बाद कभी इन्हें ना करें।

शैम्पू करने के बाद कुछ गलतियों से बचकर रहें(फोटो:ट्विटर)

बालों की गंदगी को खत्म करने के लिए शैम्पू (Shampoo Mistakes To Avoid) का इस्तेमाल करना जरूरी होता है। लेकिन ये क्या आपने शैम्पू किया पर आपके बाल रूखे और बेजान नजर आने के साथ ही टूटने भी लगे। इसे देखकर आप परेशान हो जाती हैं।

लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसकी वजह आपकी कुछ आदतें हैं, जो अक्सर आप शैम्पू (Hair Wash Tips) करने के बाद करती हैं। जानिए शैम्पू के बाद कौन से काम ना करें ताकि आपके बालों को किसी तरह का नुकसान ना हो।

1. शैम्पू करने के बाद बालों को सुखाने के लिए आप भी इन्हें तौलिए में लपेटने की गलती करती हैं? तो ऐसा अब ना करें। इससे आपके बाल उलझते हैं और टूटते (Home Remedies For Hair Fall) भी हैं।

2. बालों को कभी भी तौलिए से रगड़कर ना पोंछे। इससे ना सिर्फ ये कमजोर होकर टूटेंगे, बल्कि बालों के नैचुरल ऑयल को भी इससे नुकसान होगा और ये रूखे हो जाएंगे। हमेशा बालों को थपथपाकर पोंछे।

3. शैम्पू करने के बाद बाल जब तक गीले हो तब इसे बांधने की गलती ना करें। हां, अगर जरूरत महसूस हो, तो आप बालों में ढीली चोटी बनाएं, लेकिन इसे रबर से ना बांधें।

4. शैम्पू के बाद कई लड़कियां गीले बालों में कंघी कर लेती हैं। इससे बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और ये टूटने लगते हैं। कभी भी गीले बालों में कंघी ना करें। इन्हें उंगलियों से हल्का सुलझा सकती हैं।

5. शैम्पू के बाद आप भी कंडीशनर का इस्तेमाल नहीं करती हैं, तो अपनी आदत बदलिए। जितना जरूरी आपके बालों के लिए शैम्पू है उतना ही कंडीशनर भी होता है। ये बालों में मॉइश्चर को लॉक करके इसे सॉफ्ट बनाता है।

दोमुंहे बालों की परेशानी होगी हमेशा के लिए खत्म, किचन की इन चीजों का करें इस्तेमाल…

वीडियो में देखिए रूखे बालों की परेशानी खत्म करने के घरेलू नुस्खे…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।