क्या आपको अपने पार्टनर का फोन चेक करना चाहिए? आसान से 5 पॉइंट्स में जानिए इस सवाल का जवाब

आपके पार्टनर के जीवन में क्या चल रहा है, इसके लिए उसका फोन चेक करने का आइडिया जरूर काम कर सकता है, लेकिन इस तरकीब का इस्तेमाल कभी-कभी आपके लिए मुश्किलें भी खड़ी कर सकता है।

पार्टनर का फोन चेक करना आपके रिलेशनशिप को कमजोर कर सकता है। (फोटो- पिक्साबे)

क्या आपने कभी अपने पार्टनर का फोन चेक करने की कोशिश की है, अगर हां तो उसका क्या नतीजा रहा। अगर नहीं तो क्या आपके मन में भी ऐसे ख्याल आते हैं। जाहिर है आप जरूर जानना चाहेंगी/चाहेंगे कि आपका पार्टनर किससे चैट कर रहा है, किससे बातें करता है, वर्चुएल वर्ल्ड में उसके कौन दोस्त हैं। कई बार पार्टनर का फोन चेक करने पर आपको कॉल डिटेल, फोन गैलरी, व्हाट्सएप, फेसबुक अकाउंट से कुछ अनचाहे सरप्राइज़ भी मिल सकते हैं। बहरहाल इन 5 पॉइंट्स से जानिए कि क्या आपको अपने पार्टनर का फोन चेक करना चाहिए?

1- सबसे पहली बात तो यह है कि अपने पार्टनर का फोन चेक करके आप उसकी प्राइवेसी के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। यहां पर खुद से पूछने की जरूरत है कि आपको कैसा लगेगा अगर आपका पार्टनर आपके बेस्ट फ्रेंड से हुई हर चैट को पढ़ता है।

2- अगर आप हकीकत में अपने पार्टनर का फोन चेक करना चाहते हैं तो इसका एक मतलब यह भी है कि आपका रिलेशनशिप ठीक नहीं चल रहा है। इसकी वजह शक, आपके पार्टनर का आपको समय कम देना या फिर किसी दूसरे शख्स के साथ उसकी ज्यादा नजदीकियां भी हो सकता है।

3- पार्टनर का फोन चेक करने का एक बड़ा कारण उसका आपसे कुछ छुपाना भी है। अगर आप ऐसा महसूस करते हैं कि आपका पार्टनर आपसे कुछ छुपा रहा है तो आपके मन में उसका फोन चेक करने की इच्छा जरूर होगी। ऐसा करने से आपके बीच परेशानियां बढ़ेंगी और आप अक्सर कयास के आधार पर अपने पार्टनर पर शक करेंगे।

4- अपने पार्टनर की जानकारी के बगैर उसका फोन चेक करना भी उसकी निजी जिंदगी पर हमला करने जैसा ही है। जब कभी आपके मन में उसका फोन करने का ख्याल आए तो खुद से पूछे कि मैं ऐसा क्यों करना चाहती हूं/चाहता हूं। क्या इससे हमारा रिश्ता मजबूत होगा। क्या इससे हमारे रिश्ते में विश्वास बना रहेगा या फिर हम एक दूसरे पर भरोसा करना ही छोड़ देंगे। ऐसा करने से पहले मैंने उसकी इजाजत क्यों नहीं ली। इन सभी सवालों के जवाब आपकी जरूर मदद करेंगे।

5- बहुत से कपल अपने फोन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के पासवर्ड एक दूसरे के साथ शेयर भी करते हैं। ऐसा वहां होता है जहां दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी हो और दोनों एक दूसरे पर पूरा भरोसा करते हों। इस तरह के कपल का रिलेशनशिप काफी सफल माना जाता है। बहरहाल अगर आप भी अपने पार्टनर पर भरोसा करते हैं तो दोनों के बीच रिलेशनशिप को बनाए रखने के लिए ऊपर दी गई बातों का आपको जरूर ख्याल रखना होगा।

राशि के मुताबिक जानिए अपने पार्टनर का नेचर

वीडियो में देखिए कैसे पाएं घर बैठे गोरापन…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।