Beauty Tips: श्रद्धा कपूर जैसा गोरापन और निखार पाने के लिए करें आम का इस्तेमाल, जानिए इसके ब्यूटी बेनिफिट

आम(Beauty Benefits Of Mango) सिर्फ खाकर नहीं, बल्कि चेहरे और बालों पर इसका इस्तेमाल करके इसके फायदे उठाएं। इससे आप श्रद्धा कपूर जैसा गोरापन (Fair Skin Tips) और निखार पा सकती हैं। जानिए इसके ऐसे ही अनोखे ब्यूटी बेनिफिट।

श्रद्धा कपूर जैसी खूबसूरती पाने के लिए आम का करें इस्तेमाल (फोटो: इंस्टाग्राम)

गर्मियों में चिपचिपापन और पसीना इन सबसे आप भले परेशान रहते हो, लेकिन इस मौसम में मिलने वाला एक बेहतरीन फल आम आपकी इन सारी समस्याओं पर भारी पड़ जाता है। ये फल इस मौसम को सबका फेवरेट बना देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम (Beauty Benefits Of Mango) आपकी खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद कर सकता है।

जी हां, आम की मदद से आप चेहरे पर चमक लाने के साथ ही गर्मियों (Summer Skincare Tips) में होने वाली स्किन से जुड़ी परेशानियों से भी राहत पा सकती हैं। यहां जानिए आम की मदद से कैसे आप श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) जैसा गोरापन (Fair Skin Tips) और चमक पा सकती हैं।

1. गोरी रंगत के लिए आप सिर्फ आम का गूदा काफी है। इसे नियमित रूप से चेहरे पर पैक की तरह लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें। इससे आपकी त्वचा को नमी भी मिलेगी और गर्मियों में स्किन डिहाईड्रेशन की परेशानी नहीं होगी। दाग-धब्बों के लिए इसमें शहद और नींबू का रस मिलाकर लगाएं।

2. हफ्ते में एक बार आम के गूदे में अंडे का सफेद हिस्सा मिलाकर लगाएं। इससे चेहरे पर कसाव आएगा और आपको बढ़ती उम्र की निशानियों से राहत मिलेगी। इससे चेहरे पर निखार भी आएगा।

3. इसमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीटेंड स्किन को साफ करने में मदद करता है। एक कटोरी में आम का गूदा और 1 बड़ा चम्मच गेहूं का आटा मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे पूरे चेहरे पर लगाएं। सूखने पर रगड़ते हुए छुड़ाएं। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें।

4. आम बालों के लिए एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है। इसके लिए 2 बड़े चम्मच आम के गूदे में 1 बड़ा चम्मच दही और अंडे की दो जर्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे अपने बालों पर 30 मिनट लगाकर रखें और फिर धो लें। इससे बाल मुलायम और मजबूत बनेंगे।

5. आम पिंपल की परेशानी भी खत्म करता है, लेकिन इसके लिए आपको कच्चे आम की जरूरत होगी। एक कच्चा आम लें और इसे एक कप पानी में तबतक उबालें जबतक पानी आधा न हो जाए। इस पानी को छानकर पिंपल वाले हिस्से पर लगाएं।

जानिए मुठ्ठी भर करी पत्ते से कैसे पाएं खूबसूरत स्किन और लंबे बाल…

वीडियो में देखिए दो रुपये के नींबू से कैसे पाएं प्रियंका चोपड़ा…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।