Health Tips: खर्राटों की वजह से अब नहीं होना पड़ेगा शर्मिंदा, अपनाएं ये तरीके और पाएं इससे छुटकारा

खर्राटों (How To Stop Snoring) की वजह से ना सिर्फ दूसरों की नींद खराब होती है, बल्कि इससे आपको भी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। जानिए इस समस्या से छुटकारा पाने के लाजवाब तरीके।

खर्राटों से बचने के लिए आप कुछ तरीके अपनाएं(फोटो:पिक्साबे)

रात को सोते वक्त खर्राटों (How To Stop Snoring) की आवाज दूसरों की अक्सर नींद खराब कर देती है। जो शख्स इस परेशानी से जूझता है उसके लिए भी ये काफी शर्मिंदगी भरा होता है। अगर आप भी अपने खर्राटों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कुछ टिप्स (Snoring Home Remedies) को फॉलो करें और अपनी आदतों में थोड़ा बदलाव लाएं। इससे धीरे-धीरे आपको इस समस्या से राहत मिल जाएगी। जानिए क्या हैं वो टिप्स।

नोट- अगर आपको खर्राटों की काफी ज्यादा परेशानी हो, तो डॉक्टर से सलाह लें। कई बार ये दिल से संबंधित बीमारी की तरफ इशारा करता है।

1. अगर आप इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आपको अपने सोने का तरीका बदलना होगा। आप पीठ के बल सोने की जगह एक साइड करवट लेकर सोएं। इसके अलावा, आप सिर ऊंचा करके सोया करें।

2. अपने खान-पान पर भी खास ध्यान दें। नमक वाली चीज कम खाएं। इसके अलावा सिगरेट और शराब से दूर रहें। वहीं, बेवक्त खाने की आदत से बचें और सही वक्त पर ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर करें।

3. कई बार गले की चर्बी बढ़ने की वजह से भी ये समस्या होती है। गले के आस-पास अधिक फैट जमने से यहां सिकुड़न हो जाती है और खर्राटे के रूप में आवाज निकलती है। इससे बचने के लिए गले से जुड़ा एक्सरसाइज करके चर्बी कम करें।

4. पानी की कमी की वजह से भी कई बार ये परेशानी आ धमकती है। जब शरीर में पानी की कमी होती है तो नाक के रास्ते की नमी सूख जाती है। ऐसे में सांस लेना मुश्किल हो जाता है और खर्राटे की भी परेशानी होती है। इसलिए दिनभर में कम से कम 8-10 ग्लास पानी पिएं।

5. इसके लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे भी आजमा सकते हैं। सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिएं। धीरे-धीरे इससे राहत मिलेगी। इसके अलावा, आप सोने से पहले इलायची के कुछ दानों को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर भी पी सकते हैं।

जानिए एसी से होने वाले नुकसान…

वीडियो में देखिए लहसुन के सेहत से जुड़े फायदे…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।