Health tips: पेट दर्द से हैं परेशान, तो किचन की इन चीजों से पाएं पलभर में राहत

अगर आप भी पेट दर्द (Stomach Pain Relief Tips) से परेशान हैं, तो इसके लिए घरेलू उपायों की मदद लें। आपके किचन में कुछ ऐसी चीजें हैं जो पलभर में आपको इस परेशानी से राहत दिलाने में मदद करेंगी। जानिए इन बेहतरीन घरेलू नुस्खों(Home Remedies) के बारे में।

पेट दर्द से राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू तरीके अपनाएं(फोटो:पिक्साबे)

कई बार खराब खाना या इंफेक्शन के कारण पेट दर्द की परेशानी होती है। कई बार इससे पेट में मरोड़ जैसी समस्या भी महसूस होती है। अगर आप भी पेट दर्द की परेशानी से गुजरें, तो इसके लिए घरेलू उपायों की मदद लें। ये काफी असरदार होते हैं और इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आप भी जानिए क्या हैं ये तरीके।

नोट- अगर आपको ज्यादा पेट दर्द की परेशानी हो या आप असहज महसूस करें, तो डॉक्टर की सलाह लें।

1. अदरक में मौजूद एंटी-बैक्टिरिअल और एंटी-फंगल प्रोपर्टी इस परेशानी से राहत दिलाने में असरदार होता है। इसके लिए आधा या एक छोटा अदरक लें और इसे बारीक काटकर गर्म पानी में डालकर उबाल लें और पिएं। आप चाहे तो इसका चूर्ण बनाकर दूध के साथ मिलाकर भी पी सकते हैं।

2. सेब का सिरका यानि एप्पल साइडर विनेगर इस परेशानी को खत्म करने का एक असरदार तरीका है। इसमें मौजूद पेक्टिन एंजाइम दर्द से तुरंत राहत दिलाता है। इसके लिए आप एक बड़ा चम्मच सेब का सिरका एक छोटे ग्लास पानी में मिलाकर पिएं।

3. पुदीने के पत्ते आपके पेट को ठंडक पहुंचाकर न सिर्फ किसी तरह के जलन से बचाते हैं, बल्कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दर्द से भी राहत दिलाता है। इसके लिए आप पुदीने के पत्ते को पीसकर इसका शरबत बनाकर पिएं या आप चाहे तो इसे पानी में उबाल लें और फिर इसे छानकर पी लें।

4. अजवाइन पेट दर्द खत्म करने का एक रामबाण तरीका है। एक बड़ा चम्मच अजवाइन लें और इसे तवे पर भून लें। अब इसे खा लें और इसके बाद गुनगुना पानी पी लें। आपको थोड़ी देर मे ही दर्द से राहत मिलेगी। आप चाहे तो इसका चूर्ण काले नमक के साथ बनाकर गर्म पानी में मिलाकर पिएं।

5. गुनगुने पानी में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर मिक्सचर तैयार करें। इसे पीने से दर्द से राहत मिलने के साथ ही कब्ज की परेशानी भी दूर होगी। आप चाहे तो हल्का जीरा भूनकर इसका चूर्ण बनाकर इसमें मिलाएं।

जानिए एसिडिटी की परेशानी खत्म करने के लिए क्या घरेलू तरीके अपनाएं….

वीडियो में देखिए कैसे घर बैठे अपना वजन करें कम….

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।