Beauty Tips: चीनी से सिर्फ मिठास नहीं, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल और पाएं दमकती और खूबसूरत त्वचा

किचन में मौजूद चीनी (Sugar Beauty Benefits) आपकी खूबसूती बढ़ाने का एक नायाब तरीका है। इससे आप स्ट्रेच मार्क्स खत्म करने के साथ ही आप इससे आप दमकती त्वचा (How to Get Glowing Skin) पा सकती हैं।

चीनी से आप अपनी खूबसूरती बढ़ा सकती हैं(फोटो:पिक्साबे)

चीनी के बिना कोई भी मीठा पकवान अधूरा है। अपने मिठास से चीनी चाय से लेकर शर्बत तक, ऐसी हर चीज को लाजवाब बना देती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आपके किचन में मौजूद चीनी (Sugar Beauty Benefits) आपकी खूबसूती बढ़ाने का एक नायाब तरीका है।

जी हां, चीनी से आप न सिर्फ प्रेग्नेंसी के बाद नजर आने वाले स्ट्रेच मार्क्स खत्म हो जाते हैं, बल्कि इससे आप दमकती त्वचा (How to Get Glowing Skin) पा सकती हैं। तो बिना देर किए आप भी जानिए कैसे करें चीनी का इस्तेमाल और घर बैठे बढ़ाएं अपनी खूबसूरती

1. स्ट्रेच मार्क्स खत्म करने के लिए आप 1 छोटा चम्मच चीनी लें। इसमें 2 छोटा चम्मच बादाम तेल और आधा छोटा चम्मच कॉफी मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाएं। इसे प्रभावित हिस्से पर लगाकर दो मिनट तक मालिश करें। कुछ हफ्तों तक सोने से पहले ऐसा हर रोज करें।

2. अगर आपके भी होंठ रूखे और काले नजर आते हैं, तो चीनी की मदद से पाएं खूबसूरत पिंक लिप्स। इसके लिए थोड़ी सी चीनी पीसकर चुकंदर के रस के साथ मिलाएं। ध्यान रखें चीनी को थोड़ा दरदरा रखें। इसे आप होंठों पर लगाकर स्क्रब करें फिर पानी से धो लें। हर दूसरे दिन ऐसा करें।

3. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके चेहरे पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जैसा ग्लो आए, तो चीनी से बने एक आसान पेस्ट की मदद लें। इसके लिए 1 छोटे चम्मच चीनी में पर्याप्त मात्रा में नींबू का रस और थोड़ा नारियल या बादाम तेल मिलाएं। इसे रात में सोने से पहले लगाएं। 15 मिनट इसे ऐसे ही रहने दें और फिर स्क्रब करते हुए चेहरा धो लें।

4. चेहरे की गंदगी को खत्म करने के लिए आप भी बाजार में मिलने वाले महंगे स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं, तो अब इन पर पैसे खर्च करना बंद करें। चीनी से आप अपना घरेलू स्क्रब तैयार करें। इसके लिए 2 बड़े चम्मच चीनी में हल्का नारियल तेल गर्म करते मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से दो मिनट तक स्क्रब करें और फिर इसे धो लें।

5. चीनी के पेस्ट से आप रूखी त्वचा से भी राहत पा सकती हैं। चीनी और तिल का तेल मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बनाएं। इसमें आप चाहे तो कुछ बूंदे यूकेलिप्टस ऑयल (नीलगिरी का तेल) की मिलाएं जो आपके चेहरे को ठंडक और ताजगी देगा। इस पैक को चेहरे और गले पर 10-15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। आखिर में चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं।

जानिए कैसे संतरे के छिलके से आप पा सकती हैं खूबसूरत त्वचा…

वीडियो में देखिए कैसे दो रुपये के नींबू से बढ़ाएं अपनी खूबसूरती….

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।