Surya Grahan 2020: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानिये किस राशि पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

21 जून, 2020 को सूर्य ग्रहण प्रात: 9:26 बजे से अपराह्न 3:28 तक रहेगा। बताया जा रहा है कि इस सूर्य ग्रहण में दिन में अंधेरा ज्यादा होगा इसलिए देशभर में कई जगहों पर दिन में तारे दिखाई देंगे। आइये जानते हैं कि किस राशि पर सूर्य ग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ेगा।

Surya Grahan 2020

Solar Eclipse June 21 2020: 21 जून यानी आज इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार राशियों पर ग्रहण का अच्छा और बुरा दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। 21 जून, 2020 को सूर्य ग्रहण प्रात: 9:26 बजे से अपराह्न 3:28 तक रहेगा। बताया जा रहा है कि इस सूर्य ग्रहण में दिन में अंधेरा ज्यादा होगा इसलिए देशभर में कई जगहों पर दिन में तारे दिखाई देंगे। आइये जानते हैं कि किस राशि पर सूर्य ग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि:

मेष राशि के जातकों पर इस सूर्य ग्रहण से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वहीं इसके साथ ही कार्य व्यापार में उन्नति होगी। आपके साहस एवं शौर्य की सराहना होगी। आपके द्वारा लिए गए फैसले और किए गए कार्य भी सफल रहेंगे। परिवार के बड़े सदस्यों और भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें।

वृषभ राशि:

वृषभ राशि के लोगों के लिए ये सूर्य ग्रहण कष्टकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को ये सूर्य ग्रहण पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति दे सकता है। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। परिवार में अलगाव की स्थिति पैदा हो सकती है। किसी को भी कर्ज देने से बचें कार्य क्षेत्र से अपने काम निपटायें और सीधे घर आए, विवादों से दूर रहें।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि के जातकों पर इस ग्रहण का गहरा प्रभाव पड़ सकता है। आपके लिए ये सूर्य ग्रहण सर्वाधिक कष्टकारी सिद्ध हो सकता है। आपको अपने जिद और आवेश पर नियंत्रण रखना होगा। वहीं स्वभाव में चिड़चिड़ापन न आने दें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें वाहन दुर्घटना से बचें कार्य क्षेत्र में भी उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें।

कर्क राशि:

इस सूर्य ग्रहण का कर्क राशि के लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेगा। वहीं बाई आंख का ध्यान रखें, हृदय रोग से बचने की कोशिश करें। इसी के साथ ही कानूनी, कोर्ट कचहरी के मामलों से दूरी बनाए रखें। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा कष्टकर समाचार मिल सकता है।

सिंह राशि:

सिंह राशि के लोगों पर इस ग्रहण का अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आपके लिए भाग्य उन्नति के सभी दरवाजे खोल देगा। नौकरी में पदोन्नति और नए अनुबंध पर हस्ताक्षर के योग बन रहे हैं। विदेशी कंपनियों में भी सर्विस आदि का आवेदन करना चाहें तो बेहतर रहेगा। अवसर के द्वार खुलने के पूर्ण योग बन रहे हैं। आय के साधन बढ़ेंगे।

कन्या राशि:

कन्या राशि के जातकों के दशम भाव में पड़ने वाला यह ग्रहण माता-पिता के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। वहीँ कार्य क्षेत्र में भी किसी बुरी खबर के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। अधिकारियों से संबंध बनाकर रखें नौकरी में भी स्थान परिवर्तन की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा पर आंच न आने दें।

तुला राशि:

तुला राशि के लोगों पर नौकरी को लेकर इस ग्रहण का अच्छा प्रभाव पड़ेगा। वहीं किसी नए कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति चिंता तो रहेगी और संतान संबंधी चिंता भी आपको तंग कर सकती है। धर्म-कर्म के मामलों में अरुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि के लोगों पर अष्टम भाव के चलते यह ग्रहण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। वहीं पेट संबंधी और अन्य संबंधित अंगों के विकार से बचें। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनाएगा। काफी दिनों का दिया गया पैसा वापस मिल सकता है।

धनु राशि:

धनु राशि के जातकों ग्रहण के प्रभाव स्वरूप दांपत्य जीवन में कटुता आ सकती है इसलिए आपसी सौहार्द बनाए रखें, किसी तरह के झगड़े विवाद से दूर रहें। दैनिक व्यापारियों के लिए समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। यात्रा देशाटन पर अधिक व्यय होगा।

मकर राशि:

मकर राशि के जातकों पर इस ग्रहण का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। ऋण, रोग और शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझायें। स्वास्थ्य संबंधी चिंता से परेशानी बढ़ सकती है।

कुंभ राशि:

कुंभ राशि के लोगों पर ग्रहण का पारिवारिक संबंधों पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है। प्रेम विवाह के निर्णय में कुछ विलंब हो सकता है। संतान संबंधी चिंता भी परेशान कर सकती है। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत की आवश्यकता है।

मीन राशि:

मीन राशि के जातकों पर चतुर्थभाव में पड़ने वाला यह ग्रहण पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति दे सकता है। वहीं आपका आर्थिक पक्ष मजबूत भी करेगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें सामान चोरी होने से बचाएं। विदेशी कंपनियों में सर्विस आदि के लिए वीजा का आवेदन करना चाह रहे हो तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं।

Surya Grahan 2020: सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या ना करें? गर्भवती महिला रखें इन बातों का खास ख्याल

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.