Surya Grahan 2019: सूर्यग्रहण के दौरान क्या करें और क्या ना करें? वरना पढ़ेगा बहुत भारी

Surya Grahan 26 Date : साल 2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण कल यानी 26 दिसंबर को है। ये ग्रहण 8.04 से शुरू होगा और 10.56 मिनट ख़तम होगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा। ग्रहण काल में सूतक का ख़ास ख्याल रखना चाहिए।

साल 2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2019) कल यानी 26 दिसंबर को है। ये ग्रहण 8.04 से शुरू होगा और 10.56 मिनट ख़तम होगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा। ग्रहण काल में सूतक का ख़ास ख्याल रखना चाहिए। तो चलिए देखते हैं सूतक के समय क्या क्या चींज़े करनी चाहिए और क्या नहीं करनी चाहिए।

ग्रहण काल शुरू होने से समाप्त होने तक उपासना, मंत्रो का जाप करना शुभ होता हैं। इस समय भगवान की पूजा नहीं करनी चाहिए। ग्रहण काल में अपने कुल देवता, गायत्री मंत्र, गुरु मंत्र का जाप दीपक जलाकर करना चाहिए। तुलसी या शमी झाड़ का स्पर्श करना चाहिए। ग्रहण हटते ही खुद स्नान कर स्वच्छ कपडे पहनना चाहिए। भगवान को स्नान कराकर उनकी पूजा, आरती करना चाहिए।

सूर्य ग्रहण में क्या ना करें

1. ग्रहण काल में घर से बहार ना निकले और ग्रहण दर्शन तो बिल्कुल भी ना करें। इस दिन शुभ या नया कार्य नहीं करना चाहिए।

2. ग्रहण काल में भोजन पकाना या भोजन नहीं खाना चाहिए। यदि आपने भोजन किया तो जितने अन्न के दाने खाता है, उतने वर्षों तक नरक में वास कर पड़ता है। चंद्र ग्रहण में तीन प्रहर पूर्व भोजन नहीं करना चाहिए (1 प्रहर = 3 घंटे)। बूढ़े, बालक और रोगी एक प्रहर पूर्व खा सकते हैं।

3. मान्यताओ के अनुसार गर्भवती महिला हो कुछ सब्जी काटना, कपडे सिलना या पिलना नहीं चाहिए, इससे होने वाले बच्चे के शारीरक दोष होने के संभावना होती हैं।

4. ग्रहण के समय तेल लगाना, जल पीना, केश बनाना, संभोग करना, मंजन करना, वस्त्र नीचोड़ना, ताला खोलना आदि वर्जित हैं।

5 . ग्रहण के दौरान सोने नहीं चाहिए ऐसे करने से व्यक्ति रोगी होता है। मालिश या उबटन लगाने से कुष्ठ रोग और स्त्री प्रसंग से अगले जन्म में सूअर की योनि मिलती है।

6. ग्रहण के दिन पत्ते, लकड़ी और फूल नहीं तोड़ना चाहिए।

ये भी पढ़े: Surya Grahan 2019 Date: सूर्य ग्रहण कल लगेगा इस समय, आज रात 8 बजे से ही लग जाएंगे सूतक

सूर्य ग्रहण में क्या करें-

1. ग्रहण समाप्त हो जाने पर स्नान करके उचित व्यक्ति को दान करने का विधान है।

2. ग्रहण के समय गुरुमंत्र, इष्टमंत्र अथवा भगवन्नाम जप अवश्य करें, न करने से मंत्र को मलिनता प्राप्त होती है।

3. ग्रहण के बाद पुराना पानी और अन्न फेक देना चाहिए। नया भोजन पकाकर खाये और ताजा पानी भरकर पिए।

4. सूर्य ग्रहण पूरा होने पर उसका शुद्ध बिम्ब देखकर ही भोजन करना चाहिए।

5. ग्रहण के समय गायों को घास, पक्षियों को अन्न, जरूरत मंदों को वस्त्र दान देने से अनेक गुना पुण्य प्राप्त होता है।

सूर्य ग्रहण 2019 के दौरान भूलकर भी ना करें ये काम वरना उठाना पड़ेगा नुकसान; देखें