माथे पर गोल बिंदी, सिर पर सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, सुषमा स्वराज के हर स्टाइल में दिखती थी भारतीय नारी की झलक

सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj Indian Look And Style) भारतीय नारी की पूर्ण छवि थीं। चाहे उनका गोल बिंदी स्टाइल हो, हर मौके पर साड़ी में नजर आना हो या तीज-त्योहार को धूमधाम से मनाना हो ये बाकी महिला नेता से काफी अलग थीं।

  |     |     |     |   Updated 
माथे पर गोल बिंदी, सिर पर सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, सुषमा स्वराज के हर स्टाइल में दिखती थी भारतीय नारी की झलक
सुषमा स्वराज भारतीय नारी की झलक थीं(फोटो:ट्विटर)

सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) एक ऐसी नेता थीं, जो अपने काम के साथ ही अपने दरियादिली और मजेदार बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। लेकिन अगर आप गौर फरमाएंगे, तो आपको मालूम होगा कि ये बाकी महिला नेता से काफी अलग थीं। यहां हम बात उनके पहनावे और स्टाइल की कर रहे हैं। आपने अक्सर महिला नेता को सिंपल लुक में देखा होगा ताकि उनका स्टाइल उनकी राजनीतिक छवि से मैच कर सके।

लेकिन हमारी सुषमा दीदी (Sushma Swaraj Indian Look And Style) इनसे काफी आगे थीं। वो अपने लुक से एक पूर्ण भारतीय नारी की छवि पेश करती थीं। चाहे पहनावा हो या तीज-त्योहार को लेकर सेलिब्रेशन करने का उनका जज्बा, सुषमा स्वराज हर मामले में अलग थीं और भारतीय सभ्यता की जीती-जागती मिसाल थीं। आईए जानते हैं कैसे उनका स्टाइल भारतीय नारी और सभ्यता का आईना था।

1. बिंदी हर भारतीय नारी की पहचान होती है। आपने भारतीय सभ्यता में महिलाओं को छोटी से लेकर बड़ी और हर डिजाइन की बिंदी लगाते देखा होगा। सुषमा स्वराज भी अपनी गोल बिंदी के लिए जानी जाती थीं। उनके भारतीय पहनावे को ये बिंदी और भी खूबसूरत बना देती थी।

2. आपने सेलिब्रिटी को करवा चौथ मानते खूब देखा होगा, लेकिन सुषमा स्वराज ऐसी नेता थीं जो भारतीय परंपरा से जुड़े इन त्योहारों को भी पूरे हर्षोउल्लास से मनाती थीं। इन मौकों पर उन्हें सजना संवरना काफी पसंद था। इस दौरान वो नथ से लेकर लाल चूड़ियां के साथ भारतीय नारी की पूरी छवि में नजर आती थीं।

3. सुषमा स्वराज चाहे विदेश यात्रा हो या कोई राजनीतिक कार्यक्रम हर मौके पर साड़ी में नजर आती थीं। उनके खूबसूरत साड़ी स्टाइल और कलेक्शन देखकर आप भी उनकी तारीफ करेंगी। भारतीय सभ्यता का मुख्य पहनावा मानी जाने वाली साड़ी को वो काफी खूबसूरत तरीके से कैरी करती थीं। सर्दियों में वो उसे जैकेट और शॉल से बखूबी स्टाइल करती नजर आती थीं।

4. सुषमा स्वराज ज्यादतर कॉटन या सिल्क साड़ियों में नजर आती थीं। अपने साड़ी लुक के साथ वो अक्सर जूड़ा या गूथी हुई चोटी बनाती थीं, जो उनके इस भारतीय लुक पर काफी फब्ता था। हां, कई बार ये साड़ी के साथ सनग्लासेज कैरी करके इसे ट्रेंडी लुक भी देती थीं।

5. मंगलसूत्र भी भारतीय सभ्यता की एक पहचान है। सुषमा स्वराज इस परंपरा को भी हमेशा फॉलो करती थीं। उनके गले में मंगलसूत्र या मोतियों की माला जरूर मौजूद रहती थी। इसके साथ ही, माथे पर सिंदूर उनके इस भारतीय छवि को और भी मजबूत बनाता था।

कभी गीता के लिए बनीं ‘कृष्ण’, तो कभी जरूरतमंदों के लिए मसीहा, ऐसी है सुषमा दीदी की दरियादिली की दास्तान…

वीडियो में देखिए सुषमा स्वराज के अनसुने किस्से…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply