Health Tips: क्या आप पेट की सूजन और गैस की समस्या से हैं परेशान? पलभर में राहत दिलाएंगी ये हर्बल चाय

बदलती दिनचर्या और सही खानपान ना होने की वजह से पेट में सूजन (Bloating) और गैस (Gas) की समस्या आम है। क्या आप जानते हैं कि इन समस्याओं से राहत दिलाने के लिए हर्बल चाय (Herbal Tea) बेहद कारगार नुस्खा है।

पेट की सूजन और गैस में हर्बल चाय से राहत मिलती है। (फोटो- पिक्साबे)

जिस तरह से हमारा खानपान और दिनचर्या बदल रही है, उस लिहाज से हर किसी को अपना खास ख्याल रखने की खास जरूरत है। बदलते लाइफस्टाइल का असर हमारे शरीर पर भी देखने को मिलता है। आजकल पेट की समस्याएं आम बात हो चली हैं। डाइजेशन की बात करें, तो 10 में से 6 व्यक्ति पेट की सूजन (Bloating) और गैस (Gas) की समस्या से परेशान हैं। पेट में गैस होने की वजह से ही आंतों में सूजन आ जाती है। पाचन शक्ति कमजोर होने से या फिर ज्यादातर बाहर खाने (तला भुना खाना) से यह समस्या सामने आती है। क्या आप जानते हैं कि सूजन और गैस की समस्या का हर्बल चाय बेहद कारगर उपाय है। जानिए, कौन सी हर्बल चाय पेट की इन समस्याओं से निपटने के लिए फायदेमंद है…

1- जिंजर, हनी, लेमन टी

अदरक, शहद और नींबू बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। पेट की सूजन और अन्य पेट संबंधी बीमारियों के लिए अदरक काफी लाभकारी है। बगैर दूध की अदरकयुक्त चाय में थोड़ा शहद और नींबू डालकर पीजिए, यकीन मानिए कुछ ही दिन में आप खुद इस चमत्कारी चाय का फर्क महसूस करेंगे।

2- कैमोमाइल टी

कैमोमाइल के फूल के कई फायदे होते हैं। यह स्ट्रेस कम करने में मददगार हैं। यह शरीर की सूजन कम करते हैं। कैमोमाइल की चाय से पेट की सूजन और गैस की बीमारी (Health Tips) से भी निजात मिलती है। यह चाय जोड़ों के दर्द और पीरियड के दौरान महिलाओं को होने वाले दर्द से भी राहत दिलाती है।

3- फेनल टी

सौंफ का इस्तेमाल किसी भी रूप में किया जाए, यह शरीर को फायदा ही पहुंचाता है। सौंफ शरीर को ठंडा रखने का काम करती है। इतना ही नहीं, बिना दूध की चाय में सौंफ मिलाकर पीने से पेट की सूजन और गैस में राहत मिलती है।

4- पिपरमिंट टी

पेट की सूजन और गैस की समस्या में पिपरमिंट चाय का भी कोई तोड़ नहीं है। गैस्ट्रिक स्ट्रेस कम करने में यह चाय काफी असरदार है। इरिटेबल बोवेल सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्तियों को पिपरमिंट का सेवन जरूर करना चाहिए। पिपरमिंट चाय पेट व पेट के निचले हिस्से में होने वाले दर्द से राहत दिलाती है।

नोटः खबर में दी गई जानकारी महज सलाह है। यह मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं है। हिंदी रश डॉट कॉम इसकी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

सफर के दौरान आपको भी होती है उल्टी की परेशानी, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय…

वीडियो में देखिए लहसुन के सेहत से जुड़े फायदे…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।