Zodiac Signs: सिंह राशि वाले अपने पार्टनर पर रहते हैं हावी, जानिए मकर, कन्या और वृश्चिक राशियों का स्वभाव

कई महिलाएं अपने पार्टनर या फिर परिवार के सामने गुस्से पर काबू नहीं रख पाती हैं, तो कुछ महिलाएं उनपर हावी होने की कला में माहिर होती हैं। दरअसल इसका कनेक्शन उनकी राशियों (Zodiac Signs) से जुड़ा होता है। जानिए कौन सी राशि वालीं महिलाएं अपना बात मनवाने में सबसे आगे होती हैं।

इन राशी वालीं महिलाएं पार्टनर पर हावी रहती हैं। (फोटो- पिक्साबे)

किसी व्यक्ति की देखभाल करने और उसे कंट्रोल करने में बहुत बारीक फर्क होता है। बहुत लोग इस फर्क को नहीं समझते हैं। परवाह करने से लेकर किसी के प्रति हद से ज्यादा फिक्रमंद हो जाना अक्सर रिश्तों में दरार का कारण भी बन जाता है। कई बार प्यार में डूबे लोग अपने पार्टनर को हद से ज्यादा कंट्रोल करने लगते हैं, लेकिन वह इस बात को भूल जाते हैं कि उनके बर्ताव का उनके पार्टनर के दिमाग पर नकारात्मक असर हो रहा है। हमें इस तरह के व्यवहार से बचना चाहिए, लेकिन कई बार हम मजबूर होते हैं। कंट्रोल करने वाले शख्स की पर्सनालिटी का बहुत हद तक उसकी राशि (Zodiac Signs) से लेना-देना होता है। इन राशियों की जातक महिलाएं अक्सर अपने पार्टनर पर हावी रहती हैं…

1- सिंह

सिंह राशि (Leo) की महिलाएं सादगी पसंद होती हैं। वह नेतृत्व करने की क्षमता रखती हैं और अपने पार्टनर पर हमेशा हावी रहती हैं। उनके लिए उनका बताया रास्ता ही सही होता है। वह दो टूक बात रखना पसंद करती हैं और अपने व्यवहार को लेकर काफी सजग रहती हैं। इस राशि की महिलाएं कोई भी काम चुपचाप नहीं करती हैं।

2- वृश्चिक

वृश्चिक राशि (Scorpio) की महिलाएं अपने परिवार और चहेतों के प्रति काफी रक्षात्मक होती हैं। वह खुद के करीब लोगों के लिए कुछ भी कर सकती हैं। वह इन लोगों पर अपना हक जताती हैं और कई बार अपने बर्ताव से लोगों पर हावी हो जाती हैं।

3- मकर

मकर राशि (Capricorn) की महिलाएं अपने काम के प्रति फोकस रहती हैं। वह जिम्मेदाराना व्यवहार निभाने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। वह हर चीज पर नियंत्रण चाहती हैं और कई बार इस फेर में फंसकर वह अपने पार्टनर और परिवार के लोगों पर भी हावी हो जाती हैं। हालांकि इस राशि की महिलाएं काफी शांत स्वभाव की होती हैं और वह कुछ भी कदम उठाने से पहले कई बार सोचती हैं।

4- वृषभ

वृषभ राशि (Taurus) की महिलाएं स्वभाव से बहुत जिद्दी होती हैं और किसी भी बात पर आसानी से सहमत नहीं होती हैं। इस राशि वालीं महिलाओं की पर्सनालिटी लोगों को कंट्रोल करने वाली होती है।

5- कन्या

कन्या राशि (Virgo) की जातक महिलाएं अगर कुछ चाहती हैं, तो वह उसे कैसे भी करके हासिल कर ही लेती हैं। एक बार वह किसी काम को करने के बारे में सोचती हैं तो उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। कई बार ऐसा करने के चक्कर में वह लोगों पर हावी हो जाती हैं।

6- कर्क

कर्क राशि (Cancer) की महिलाएं काफी भावुक स्वभाव की होती हैं। वह परिवार को साथ लेकर चलने में यकीन रखती हैं और घर के लोगों से भी इसी तरह की उम्मीद करती हैं। जब उन्हें खुद के व्यवहार करने वाले जैसे लोग नहीं मिलते हैं, तो वह जल्द गुस्सा हो जाती हैं। वह भावनात्मक तौर पर लोगों को कंट्रोल करने में या फिर यह कहा जाए कि इमोशनल ब्लैकमेल करने में माहिर होती हैं।

आज का राशिफल 27 सितंबर 2019: मेष-मकर राशि वालों को करनी होगी भागदौड़, इन राशियों को होगा लाभ

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।