Parental Tips: यदि आपका बच्चा भी बन रहा है जिद्दी, तो अपनाएं ये टिप्स, ऐसे बनाएं उसे समझदार

कई बार बच्चे काफी जिद्दी (How To Deal With Stubbron Child) हो जाते हैं। आपको समझ नहीं आता है कि इस परेशानी से कैसे डील करें। और तो और आप उन पर गुस्सा निकालने लगते हैं। लेकिन अब ऐसा ना करें। जानिए ऐसे टिप्स जो आपके जिद्दी बच्चों को समझदार बनाने में मदद करेंगे।

जिद्दी बच्चे को डील करने के कई तरीके होते हैं(फोटो:पिक्साबे)

अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ बच्चे काफी जिद्दी (How To Deal With Stubbron Child) होते हैं और छोटी से छोटी बात पर जिद्द करने लगते हैं। उनकी इस आदत से परेशान होकर आप बच्चे के साथ कई बार कड़ा रूख अपना लेते हैं।

इससे बच्चे का जिद्दीपना कम होने की जगह और बढ़ जाता है। अगर आप भी इससे डील करने का उपाय ढूंढ रहे हैं, तो जानिए ऐसे कुछ टिप्स जिनकी मदद से उनसे अच्छी तरह डील कर अपने बच्चे को बना सकते हैं समझदार।

1. अक्सर देखा जाता है कि बच्चों की जिद्द से परेशान होकर आप उन पर अपना गुस्सा निकालने लगते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल ना करें। इससे वो और एग्रेसिव हो जाते हैं। इसकी जगह आप उनकी बात आराम से सुनें और समझदारी के साथ उन्हें समझाएं।

2. आप जो भी करते हैं आपका बच्चा वहीं देखकर सिखता है। इसलिए आपको पहले अपने बर्ताव पर ध्यान देना होगा। हमेशा घर का माहौल पॉजिटिव रखें और अपने पार्टनर के साथ किसी चीज को लेकर बहस या जिद्द ना करें। इसका बुरा असर आपके बच्चे पर पड़ेगा।

3. बच्चे को हमेशा चीजों को लेकर ऑप्शन दें। ऐसा देखा जाता है कि आप जब बच्चे को किसी बात को लेकर ऑर्डर देते हैं, तो वो उसे मना कर देता है। इसलिए उन्हें आदेश की जगह विकल्प दें। हां, लेकिन ज्यादा ऑप्शन भी ना दें। इससे वो कंफ्यूज हो जाएगा।

4. कई बार देखा जाता है कि अकेलेपन की वजह से भी बच्चे काफी जिद्दी होकर गलत हरकतों में शामिल हो जाते हैं। इसलिए आप अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा वक्त दें। उनके साथ उनकी चीजों में शामिल हो और वक्त बिताएं।

5. बच्चों का नजरिया समझने की कोशिश करें। कई बार हम उनकी परेशानी को जिद्द समझ लेते हैं। बार-बार ऐसा होने पर आपके बच्चे को लगेगा कि आप उन्हें समझ नहीं पा रहे हैं और आपसे दूर होने के साथ ही जिद्दी भी बन जाएगा। उसके पक्ष और पहलू से भी जरूर सोचें और फिर बात करें।

प्रेग्नेंसी के दौरान इन जरूरी बातों का रखें ध्यान, मां और बच्चा दोनों रहेंगे हेल्दी और तंदुरुस्त…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।