Daily Horoscope 30 August, 2019: कर्क-मकर राशि वालों को झेलनी पड़ेगी परेशानी, इन राशियों का बितेगा शानदार दिन

Today Horoscope 30 August, 2019: जहां धनु राशि के लोग अपनी किस्मत चमकते हुए पाएंगे। वहीं, मीन राशि के लोग शिक्षा के क्षेत्र में लाभ कमाएंगे। जानिए कैसा होगा आज का आपका दिन।

आज का राशिफल 30 अगस्त 2019 - (फोटो साभार- हिंदी रश)

राशियों का हमारी लाइफ पर कभी सकारात्मक तो कभी नकारात्मक प्रभाव तो पड़ता ही रहता है। इससे आपके के काम भी प्रभावित होते हैं। ऐसे में ये चीज आपके रोजाना के काम को भी प्रभावित करती हैं। तो इसके लिए जरूर है कि आप आने वाले वक्त और कल के बारे में जानें।

इसके लिए जरूर है कि आप आने वाले वक्त और कल के बारे में जानें। यानी राशि के मुताबिक आप ये जानिए कि आपका आने वाला वक्त (Future) कैसा होने वाला है। यहां हम आपको बता रहे हैं आज का राशिफल (Horoscope 30th August) यानी 3o अगस्त 2019 आपके लिए कैसा रहने वाला है।

मेष

मेष राशि के लोग अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ होगा। आप नए सौदे या असाइनमेंट प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आप विदेशी खानों का आनंद लेंगे। आर्थिक रूप से चीजें उज्ज्वल दिखाई देंगी लेकिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ

वृषभ राशि के लोगों को अपने राज कामों में ज्यादा मेहनत करनी होगी। कामों में रुकावटें आने लगेंगी। काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। अनावश्यक चर्चा और बहस से दूर रहें।

मिथुन

मिथुन राशि के लोगों को हर चीज में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलेगी। आपकी माँ आप पर स्नेह बरसाएँगी। आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और नए रास्ते खुलेंगे। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

कर्क

कर्क राशि के लोग अपनी सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। आपको काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है जो फायदेमंद साबित होगी। आपको लंबे समय से रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

सिंह

सिंह राशि के लोग अपनी नौकरी या बिजनेस में लाभकारी स्थिति में होंगे। लाभ कमाने के नए साधन सामने आएंगे। सीनियर्स आपकी हर संभव मदद करेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप पैसा कमाएंगे और निवेश से लाभ मिलेगा।

कन्या

कन्या राशि के लोग अपनी नौकरी और बिजनेस में उन्नति के अवसर प्राप्त करेंगे। आपकी पैसों से जुड़ी समस्याओं से निपटना पड़ सकता है। अपने सहयोगियों के साथ गर्मजोशी और शालीनता बनाए रखें। आस-पास अनावश्यक भागदौड़ रहेगी।

तुला

तुला राशि के लोग आज मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में चीजे अच्छी रहेगी। आपके सीनियर्स आपसे खुश होंगे। आप पैसों से जुड़ा लाभ प्राप्त करेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोग आज आराम फरमाएंगे। आपके सभी काम आसानी से हो जाएंगे। आप एक शानदार दिन बिताएंगे। आपको धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में चीजें अनुकूल रहेंगी। आपको अपने भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

धनु

धनु राशि के लोग अपनी किस्मत चमकते हुए पाएंगे। आपके सारे काम आसानी से पूरे होंगे। आपके शादीशुदा जीवन में प्यार बढ़ेगा। आपकी मां की सलाह सही साबित होगी इसका पालन करें। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। यात्रा करनी पड़ सकती है।

मकर

मकर राशि के लोगों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। तबीयत खराब होने की वजह से आप दवाओं पर खर्च करेंगे। उधार न दें या पैसे उधार न लें। आज अपनी बोली पर कंट्रोल रखें। अत्यधिक खर्च आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ देगा।

कुंभ

कुंभ राशि के लोग अपनी पुरानी और लगातार समस्याओं का प्रबंधन करेंगे। व्यवसायिक सौदे में आपको सफलता मिलेगी। किस तरह की कोई खुशखबरी  आपको खुश कर देगी। आपके द्वारा किए गए प्रयासों के चलते में आपको सफलता मिलेगी। आप विदेशी खानों और पेय पदार्थों का आनंद ले सकते हैं।

मीन

मीन राशि के लोग शिक्षा के क्षेत्र में लाभ कमाएंगे। दिनचर्या की चीजों को पूरा करने के लिए आपको लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। दोपहर होते-होते अचानक लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आप उपलब्धि हासिल करेंगे। लोगों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा। आपको थकावट का अनुभव हो सकता है।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।