Parental Tips: क्या आपका बच्चा भी खाने में दिखाता है नखरे, तो इन 6 ट्रिक्स से उसे आसानी से खिलाएं

अगर आपका बच्चा भी खाने (Tips And Tricks To Feed Child Easily) में नखरे दिखाते है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ ऐसी ट्रिक्स हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्चे को आसानी से खाना खिला सकती हैं। जानिए क्या हैं वो ट्रिक्स।

आपका बच्चा भी खाते वक्त नखरे करता है, तो कुछ ट्रिक्स की मदद लें(फोटो:पिक्साबे)

छोटे बच्चे (Tips To Feed Child Easily) अक्सर खाना खाने में काफी नखरे दिखाते हैं। उन्हें खाना खिलाना किसी टेड़ी खीर से कम नहीं होता है। अगर वो अच्छी तरह खाएंगे नहीं, तो उन्हें पोषण नहीं मिलेगा और इससे उनके विकास में रुकावट आएगी।

अगर आपका बच्चा भी खाते वक्त आपको परेशान करता है और नखरे (Tricks For Picky Eater Kids) दिखाता है, तो आप कुछ ऐसी ट्रिक्स की मदद लें जिससे आप इससे राहत पा सकती हैं और अपने बच्चे को अच्छी तरह खिला सकती हैं।

1. बच्चों के खाने के साथ क्रिएटिविटी दिखाएं जैसे अगर आप उसे ब्रेड से बनी कोई चीज खिला रही हैं, तो उस पर केचप से स्माइली बनाएं। इससे बच्चों को खाने को लेकर रूचि आती है और वो अच्छी तरह खाते हैं।

2. एक ही बार अपने बच्चे को भर-भर के खिलाने की कोशिश ना करें। इससे बच्चा इरिटेट हो जाता है और खाने में नखरे दिखाता है। हमेशा छोटे-छोटे अंतराल पर उसे कुछ पौष्टिक चीजें खिलाएं।

3. आप अपने बच्चे को जिस गैप पर खिलाएं उसका एक टाइम फिक्स कर लें। हर रोज उसी टाइम पर खिलाएं। ऐसा करने पर आपके बच्चे को कुछ वक्त खुद ही उस वक्त पर भूख लगने लगेगी और वो बिना नखरे किए खाने लगेगा।

4. बच्चों को कार्टून या सुपरमैन काफी पसंद होते हैं। आप अपने बच्चे के फेवरेट कार्टून या ऐसे किसी किरदार का उदाहरण देकर उसे खिलाएं जैसे की पोपाए पालक खाकर मजबूत बनता है ऐसी बातें बताएं। इससे आपका बच्चा भी उसी तरह बनने के लिए आसानी से खाना खाएगा।

5. जब बड़े लोग एक ही खाना खाकर बोर हो जाते हैं, तो बच्चों के साथ ऐसा होना लाजिमी है। हर रोज बच्चे को एक ही तरह का खाना ना खिलाएं। कई ऐसी पौष्टिक चीजों से बनी अलग-अलग डिश मिल जाएंगी जो आप अपने बच्चों को खिला सकती हैं।

6. खाते वक्त अपने बच्चे के हाथ में खिलौना या ऐसी कोई चीज ना दें। उससे उसका ध्यान उसी में उलझा रहेगा और वो खाने में नखरे दिखाएगा। हां, आप उसे खिलाते वक्त कहानियां सुना सकती हैं।

यदि आपका बच्चा भी बन रहा है जिद्दी, तो अपनाएं ये टिप्स, ऐसे बनाएं उसे समझदार…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।