एक चुटकी हल्दी से घर बैठे बढ़ाएं अपनी खूबसूरती, दाग-धब्बों से लेकर पिंपल तक, चुटकियों में हो जाएंगे खत्म

हल्दी (Turmeric Benefits) आपको दाग-धब्बों से लेकर पिंपल तक, त्वचा से जुड़ी कई परेशानियों से छुटकारा दिलाती है। ये आपकी खूबसूरती बढ़ाने (Beauty Tips) का एक लाजवाब नैचुरल तरीका है। जानिए इसके फायदे।

हल्दी के ब्यूटी फायदे(फोटो:पिक्साबे)

हल्दी में एंटीइंफ्लेमेंटरी और एंटीबैक्टिरिअल प्रोपर्टी के साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। ये आपकी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये आपको दाग-धब्बों से छुटाकारा दिलाने के साथ ही फटी एड़ियों से भी राहत दिलाता है।

हल्दी के नियमित इस्तेमाल से आप अपनी खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। तो अब महंगी क्रीम के पीछे भागना बंद करें और घर बैठे पाएं ऐसी खूबसूरती की लोगों की नजरें आप पर से हट नहीं पाएंगी जानिए इसे इस्तेमाल करने के तरीके और फायदों के बारे में।

1. दाग-धब्बों के लिए आप एक बड़े चम्मच दही में आधा छोटा चम्मच हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें। ऐसा कुछ दिनों तक हर रोज करें। इससे गर्मियों में होने वाली टैनिंग की समस्या से भी राहत मिलेगी। चेहरे पर निखार भी आएगा।

2. एंटीबैक्टिरिअल प्रोपर्टी की वजह से हल्दी पिंपल से भी राहत दिलाता है। आधा छोटा चम्मच हल्दी में दो छोटे चम्मच चंदन पाउडर और पर्याप्त मात्रा में दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे प्रभावित जगहों पर लगाएं। सूखने पर धो लें। हर रोज इसका इस्तेमाल करें।

3. फटी एड़ियों के लिए आप हल्दी को नारियल तेल के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें। दो बड़े चम्मच हल्दी में पर्याप्त मात्रा में नारियल तेल मिलाकर मोटा पेस्ट बना लें। सोने से पहले इसे एड़ियों पर अच्छी तरह लगाएं। सुबह धो लें।

4. बढ़ती उम्र की निशानियों से भी राहत दिलाने में ये असरदार होती है। ये आपकी स्किन में मौजूद सेल्स को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाती है और झुर्रियों को दूर करती है। आधा बड़े चम्मच हल्दी में एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें। हफ्ते में तीन बार इसका इस्तेमाल करें।

5. प्रेग्नेंसी के बाद नजर आने वाले स्ट्रेच मार्क्स को खत्म करने के लिए हल्दी की मदद लें। आधा छोटा चम्मच हल्दी को दो बड़े चम्मच दूध और तीन-चार केसर के साथ मिलाकर प्रभावित एरिया पर लगाकर मालिश करें। कुछ वक्त तक इसका नियमित इस्तेमाल करें।

जानिए 40 की उम्र में भी ऐश्वर्या राय की तरह दिखने के लिए क्या घरेलू नुस्खे अपनाएं…

वीडियो में देखिए किचन की चीजों से कैसे पाएं गोरी रंगत…

 

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।