Health Tips: हर रोज शलजम खाकर हाई ब्लड प्रेशर समेत कई बीमारियों को कर सकते हैं दूर, जानिए क्या हैं इसके फायदे

शलजम (Turnip Health Benefits) से आप हाई ब्लड प्रेशर से राहत पा सकते हैं। इसके अलावा, वजन कम (Weight Loss) करने के साथ ही फेफड़ों से जुड़ी परेशानी भी दूर करता है। जानिए इसके अनोखे फायदे।

शलजम के सेहत से जुड़े फायदे (फोटो: ट्विटर)

शलजम (Turnip Health Benefits) में काफी मात्रा में विटामिन ए, सी के अलावा एंटीऑक्सीडेंट और बिटा कैरेटिन होता है। ये आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। हर रोज शलजम खाने से आपको कई तरह के लाभ (Health Tips) मिलते हैं। इससे आप फेफड़ों से जुड़ी परेशानी से भी राहत पा सकते हैं। जानिए शलजम खाने के क्या फायदे होते हैं।

1. जैसा कि शलजम में खासकर इसके जड़ों में काफी मात्रा में विटामिन और कैरोटीनॉयड और ल्‍यूटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये फेफड़ों में होने वाले सूजन और बलगम की समस्या दूर करता है और इसकी सफाई करने में मदद करता है।

2. इसमें काफी मात्रा में फाइबर भी होता है। ये आपके पाचन क्रिया को बेहतर बनाकर पेट से जुड़ी परेशानी को दूर करता है। अगर आपको भी कब्ज या ऐसी परेशानी हो, तो हर रोज शलजम खाएं।

3. इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर में कैंसर का खतरा कम करते हैं। कोसाइनोलेट्स की उपस्थिति के कारण ये कैंसर के प्रभाव को कम करने में मदद करता है।

4. शलजम में मैग्नेशियम और विटामिन पाया जाता है। ये हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure Home Remedies) को नार्मल करने में मदद करता है।

5. ये एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इस वजह से शलजम हार्ट अटैक, हार्ट स्‍ट्रोक और दिल से संबंधित ऐसी ही बीमारियों को रोकने में मदद करता है।

6. इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। इसलिए ये वजन घटाने  (Weight Loss Juice) में भी मदद करता है। साथ ही, फाइबर आपके वजन को कंट्रोल में रखता है।

7. इसमें आयरन भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। ये शरीर में खून बनाने में मदद करता है। इसलिए एनीमिया की परेशानी दूर करने में असरदार होता है।

8. शलजम में मौजूद विटामिन सी ना सिर्फ आपको किसी तरह के सूजन से राहत दिलाता है, बल्कि अपनी खूबी की वजह से ये अस्थमा में भी काफी फायदेमंद होता है।

जानिए ब्लैक कॉफी के सेहत से जुड़े क्या हैं फायदे…

वीडियो में देखिए लहसुन खाने के हैरअंगेज फायदे…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।