फिजिकल रिलेशन बनाते समय यदि देखते हैं पॉर्न फिल्म, तो हो जाएं सावधान, आपकी पार्टनर पर होगा ऐसा इफेक्ट

शारीरिक संबंध बनाते समय अगर आप पॉर्न देखने के आदी हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। रिसर्च में साबित हुआ है कि जो पुरुष संबंध बनाते समय पॉर्न देखते हैं उनकी पार्टनर खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं।

शारीरिक संबंध बनाते समय पॉर्न देखने से महिलाओं पर पड़ता है बुरा असर। (फोटो- पिक्साबे)

दिव्या शर्मा अपने पति की एक लत से बेहद दुखी हैं और उनके पति की वह लत है शारीरिक संबंध बनाते समय पॉर्न देखना। दिव्या कहती हैं, ‘मेरे पति शारीरिक संबंध बनाते समय मुझसे पॉर्न देखने की जिद करते हैं। ऐसा करते समय मैं सहज महसूस नहीं करती हूं और ये मुझे सचेत करता है। हालांकि मेरे पति के साथ ऐसा कुछ नहीं होता है। वो संबंध बनाते समय पॉर्न देखने से काफी उत्तेजित और संतुष्ट हो जाते हैं।’

दिव्या की परेशानी साधारण नहीं है। एक नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि संबंध बनाते समय पॉर्न देखने से महिलाओं में असुरक्षा का भाव बढ़ता है। इससे न केवल महिलाओं की उत्तेजना पर असर पड़ता है, साथ ही उनकी अपने पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा भी कम होने लगती है।

महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी एक मैगजीन में छपी रिपोर्ट के अनुसार, शारीरिक संबंध बनाते समय अगर आप पॉर्न या फिर इससे जुड़ा कोई कंटेंट देख और सोच रहे हैं तो महिलाएं अपने लुक्स को लेकर असुरक्षा महसूस कर सकती हैं। साथ ही महिलाएं संबंध बनाते समय इससे आनंद का स्तर भी कम महसूस करती हैं।

रिसर्च में शारीरिक संबंध बनाते समय पॉर्न देखने के सवाल को पूछते हुए महिलाओं और पुरुषों के व्यवहार को आंका गया। पुरुषों में यह उत्तेजना को बढ़ाता है तो वहीं महिलाओं में इससे असुरक्षा का भाव पाया गया। बताते चलें कि यह रिसर्च अमेरिका में की गई थी। इस रिसर्च में 18 से 29 साल की 706 महिलाओं को रखा गया था।

क्या आपको अपने पार्टनर का फोन चेक करना चाहिए? आसान से 5 पॉइंट्स में जानिए इस सवाल का जवाब

वीडियो में देखिए कैसे घर बैठे घटाएं अपना वजन…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।