Wedding Tips: अपनी शादी को बनाएं खास और यादगार, इन 5 ट्रेंडी फूलों की चादर के साथ करें एंट्री

आप भी अपनी शादी (Wedding Tips) के दिन फूलों की चादर (Phoolon Ki Chaadar Designs) के साथ एंट्री करने वाली हैं, तो जरा एक नजर इस लेटेस्ट ट्रेंड पर डालिए। इनके साथ आप एंट्री करके वाहवाही लूटने के साथ इस पल को सबसे खास और यादगार बना सकती हैं।

शादी (Wedding Tips) का दिन दूल्हा-दुल्हन से लेकर उसके परिवारवाले सबके लिए खास होता है। हर कोई इस दिन को सबसे स्पेशल और यादगार बनाना चाहता। चाहे सजावट हो या मडंप का स्टाइल, इसे अलग और स्पेशल दिखाने के लिए अलग-अलग आईडिया तलाशते रहते हैं। वहीं, बात करें दुल्हन (Bridal Look) की, तो वो इस मौके पर ब्राइडल लंहगा (Bridal Lehenga) और मेकअप समेत अपनी हर चीज को लेकर सतर्क रहती है।

हर लड़की चाहती है कि उसका लुक ट्रेंड के हिसाब से हो और वो आउटेडेट नजर ना आए। लेकिन सिर्फ, लहंगे और मेकअप क्यों आपकी एंट्री भी खास और ट्रेंडी होनी चाहिए। आप भी अगर आपनी शादी के दिन फूलों की चादर (Phoolon Ki Chaadar Designs) के साथ एंट्री करने वाली हैं, तो जरा एक नजर इन लेटेस्ट ट्रेंड पर डालिए। ऐसे कई ट्रेंडी फूलों के चादर है जिनके साथ आप एंट्री करके वाहवाही लूटने के साथ इस पल को सबसे यादगार बना सकती हैं।

1. स्टिक वाली चादर

अक्सर आपने दुल्हन के एंट्री के वक्त देखा होगा कि चादर पकड़ने वाले इसे कोने से पकड़े रहते हैं। ये थोड़ा मुश्किल भरा होता है। आप इसकी जगह स्टिक लगी फूलों की चादर कैरी करें। इससे आपको काफी रॉयल टच मिलेगा।

2. कलीरे लगी चादर

अगर आप फूलों से कुछ अलग डिजाइन तलाश रही हैं, तो कलीरे लगी चादर ट्राई करे। इससे आपका ब्राइडल लुक और एंट्री ग्रैंड हो जाएगी। ये आजकल काफी ट्रेंड में है।

3. छाते वाली चादर

एक छाता आपके ब्राइडल एंट्री को खास और ग्रैंड बना सकता है। जी हां, आप चादर की जगह फूलों वाले छाते के साथ एंट्री करें। ये काफी स्टाइलिश और ट्रेंडी ऑप्शन है और इसे कैरी करना भी बेहद आसान होता है।

4. लाइट लगी चादर

सिर्फ शादी की सजावट के लिए नहीं, बल्कि अपने फूलों की चादर में भी लाइट की मदद लें। फिल्म ये जवानी है दीवानी में कल्कि कोचलिन ने जिस तरह एलइडी लाइट वाली चादर के साथ एंट्री की थी आप भी ऐसे ही करें।

5. टैसल्स वाली चादर

ईयररिंग हो या दुपट्टा, टैसल्स को लेकर लड़कियों का प्यार कभी कम नहीं होता है। शादी के दिन भी आप अपना यहीं प्यार दिखाएं। इस दिन टैसल्स वाली चादर के साथ रॉकिंग एंट्री करें।

शादी के बाद क्या बेकार हो जाता है वेडिंग लहंगा? अजी नहीं, इन 5 तरीकों से कर सकते हैं बेहतरीन इस्तेमाल..

वीडियो में देखिए कैसे शादी के वक्त किचन की चीजों से पाएं गोरापन…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।