Health Tips: पेट की चर्बी कम करने में मदद करेंगे ये 5 फल, आज ही करें अपनी डाइट में शामिल

पेट की चर्बी (Reduce Belly Fat) को खत्म करने के लिए मेहनत भरी एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं है। आप अपने नाश्ते में कुछ फलों (Diet to Lose Belly Fat) को शामिल करके चर्बी को कुछ ही वक्त में कम कर सकते हैं।

पेट की चर्बी कम करने के लिए नाश्ते में कुछ फलों को शामिल करें(फोटो:पिक्साबे)

गलत लाइफस्टाइल, खानपान, हार्मोन्स में बदलाव और दिनभर बैठकर काम करने ऐसी कई वजहें हैं जिससे आपका वजन बढ़ (Weight loss) जाता है या पेट की चर्बी (Reduce Belly Fat) बढ़ जाती है। इसे खत्म करने के लिए आप जिम जाना हो या डाइटिंग करना किसी भी चीज से पीछे नहीं हटती हैं।

लेकिन अब आपको पेट की चर्बी कम करने के लिए आपको एक्सरसाइज करके मेहनत करने की जरूरत नहीं है। आप अपने खाने में कुछ फल (Health Tips) शामिल करके इस परेशानी को कुछ महीनों में हमेशा के लिए खत्म कर सकती हैं। जानिए भी जानिए इनके बारे में।

1. सेब में मौजूद फाइबर, फ्लेवोनोइड्स और बीटा कैरोटीन बार-बार खाने की इच्‍छा को कम करता है, लेकिन ये आपको भरपूर एनर्जी देता है। साथ ही इसमें काफी कम कैलोरी होता है। इसमें घुलनशील फाइबर पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है।

2. अनानस भी पेट की चर्बी कम करने का एक अचूक उपाय है। इसमें मौजूद बोमेलिन एंजाइम मौजूद होता है। ये अपनी एंटीइंफ्लेमेंटरी प्रोपर्टी से पेट की चर्बी खत्म करने में मदद करता है। साथ ही ये शरीर में प्रोटीन और फैट को पचाने में मदद करता है और चर्बी कम करता है।

3. तरबूज एक नेगेटिव कैलोरी फ्रूट है। ये शरीर में कैलोरी को बर्न कर फैट को खत्म करने में मदद करता है। इतना ही नहीं इसमें 94 प्रतिशत पानी मौजूद होता है। ये शरीर को डिहाईड्रेशन से भी बचाकर रखता है। गर्मियों में इस फल को अपने नाश्ते में जरूर शामिल करें।

4. संतरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर फैट को खत्म करने में असरदार होता है। ये आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को भी बेहतर बनाता है। इसमें जीरो फैट और न मात्र की कैलोरी होती है। इसका जूस पीकर भी आप इसके फायदे उठा सकती हैं।

5. बेरीज चाहे स्ट्रॉबेरी हो या ब्लैक बेरी पेट की चर्बी कम करने में ये काफी फायदेमंद होती हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फैट कम करने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट आपका मेटाबॉल्जिम बेहतर बनाकर कैलोरी बर्न करता है। इसके मिठास को लेकर अगर आप सोचती हैं कि इसमें शुगर होता, जो आपका वजन बढ़ाएगा तो आपका सोचना गलत है।

जानिए गुनगुना पानी पीने के क्या फायदे होते हैं…

वीडियो में देखिए बिना जिम गए वजन कम करने के तरीके…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।