Health Tips: जानिए एक्सरसाइज करने का क्या है सही वक्त, तेजी से वजन कम होने के साथ ही मिलेंगे और भी फायदे

वजन घटाने (Weight Loss) के लिए सुबह-सुबह एक्सरसाइज (Best Time To Workout) करना फायदेमंद होता है। एक रिसर्च की मानें, तो इस वक्त एक्सरसाइज करना वजन कम करने में ज्यादा असरदार होता है।

वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज ही वक्त पर करना जरूरी होता है(फोटो:पिक्साबे)

वजन घटाने (Weight Loss) के लिए आप अपनी डाइट का ख्याल रखने के साथ ही वर्कआउट भी करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने वर्कआउट को और असरदार बना सकते हैं सिर्फ इसे सही वक्त पर करके। जी हां, एक स्टडी की मानें, तो जो लोग सुबह-सुबह वर्कआउट (Best Time To Workout) करते हैं उनका वजन आसानी से कम हो जाता है और इसका पूरा फायदा मिलता है। ये रिसर्च 375 लोगों पर किया गया था।

सुबह-सुबह एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप अपना वजन कम करने के साथ ही कई और फायदे भी उठा सकते हैं। इससे आपके शरीर को कई लाभ मिलते हैं और आप पूरे दिन फ्रेश और एर्जेटिक महसूस करते हैं। तो जानिए सुबह एक्सरसाइज (Benefits Of Excercising In Morning) करने से तेजी से वजन घटने के साथ ही और क्या फायदे मिलते हैं और आज से ही इसे शुरू करें।

1. रिसर्च की मानें, तो जो लोग सुबह एक्सरसाइज करते हैं वो पूरे दिन कम कैलोरी खाते हैं। इतना ही नहीं, उनकी जंक फूड जैसी अनहेल्दी चीजों के प्रति रूचि भी कम हो जाती है। इससे बेशक वजन कंट्रोल में रहता है।

2. इस वक्त एक्सरसाइज करने से आपका मेटाबॉलिज्म भी बेहतर रहता है। अगर आप ब्रेकफास्ट से पहले एक्सरसाइज करते हैं, तो आपका शरीर एनर्जी के लिए बॉ़डी फैट का इस्तेमाल करती है। इससे फैट कम होता है।

3. अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिएशन की मानें, तो जो लोग चार से पांच घंटे सोते हैं, वो 9 घंटे सोने वालों की तुलना में हर रोज 300 ज्यादा कैलोरी खाते हैं। सुबह-सुबह एक्सरसाइज करने से आपको अच्छी और पूरी नींद आती है।

जानिए शरीर के किन हिस्सों को दबाकर अपना वजन कम कर सकते हैं…

वीडियो में देखिए कैसे बिना जिम गए नाश्ते से कैसे घर बैठे करें वजन कम…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।