Health Tips: छाछ पीने से बढ़ता वजन होता है कंट्रोल, जानिए इसके सेहत से जुड़े ऐसे ही फायदों के बारे में

छाछ (Health Benefits Of Buttermilk) ना सिर्फ आपको एसिडिटी से बचाता है, बल्कि इसे पीने के कई और फायदे होते हैं। ये ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है। इसके सेहत से जुड़े ऐसे ही फायदों के बारे में जानिए जिनसे आप अब तक अनजान होंगे।

छाछ के सेहत से जुड़े कई फायदे होते हैं(फोटो: यूट्यूब)

खाने के बाद जब आपको अपच जैसा महसूस होता है तब आपने छाछ (Health Benefits Of Buttermilk) कई बार पिया होगा। गर्मियों में छाछ से आपको ठंडक मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छाछ आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुड बैक्टिरिया और लैक्टोस आपके शरीर को कई तरह से फायदा (Health Tips) पहुंचाते हैं। यहां जानिए छाछ पीने के फायदों के बारे में।

1. ये वजन कम करने में मदद करता है। इसमें पौटेशियम, कैल्शियम, प्रोटीन और मिनरल जैसी जरूरी चीजें मौजूद होती हैं जिससे आपको एनर्जी मिलती है। इसे पीकर आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं। इसे पीने के बाद आपको भूख नहीं लगती है और आप ओवरइटिंग से बचती हैं। इसमें आप अजवाइन और काला नमक मिलाकर पिएं।

2. छाछ एक तरह का इलेक्ट्रोलाइट होता है। ये आपको गर्मियों में डिहाइड्रेशन की परेशानी से बचाकर रखता है। इससे आपको लू भी नहीं लगती है। गर्मियों में आप हर सुबह नाश्ते में एक ग्लास छाछ जरूर पिएं। इससे आपका गर्मियों में खाने के बाद पेट में भारीपन महसूस होने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।

3. छाछ में काफी मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है। इसलिए ये आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। अगर आपको भी कैल्शियम की कमी हो, तो छाछ नियमित रूप से पिएं। इसके अलावा, इसे पीकर आप अपने शरीर में कई जरूरी पोषण की कमी पूरी कर सकते हैं।

4. छाछ को नियमित रूप से पीकर आप अपने बढ़े कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके इस फायदे के बारे में आर्युवेद में भी जिक्र है। इससे आपको हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है। ये आपके दिल को हेल्दी रखता है और इससे जुड़ी कई बीमारियों को दूर करता है।

5. छाछ में कई ऐसे एंजाइम और बायोएक्टिव प्रोटीन होते हैं, जो आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। अगर आपको भी हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी हो, तो हर रोज एक ग्लास छाछ पिएं। इसमें मौजूद एंटीवायरल और एंटीबैक्टिरिअल प्रोपर्टी इस परेशानी का खतरा कम करती है।

जानिए पेट की चर्बी कम करने के घरेलू  तरीके…

वीडियो में देखिए कैसे घर बैठे करें वजन कम…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।