Health Tips: खाने के तुरंत बाद कभी ना करें ये 5 काम, सेहत से जुड़ी हो सकती हैं कई परेशानियां

खाने (What Not To Do After Meal) के बाद कुछ ऐसी चीजें हैं, जो हमें कभी नहीं करना चाहिए। इससे हमें पेट से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं और खाना भी अच्छी तरह नहीं पचेगा। जानिए इनके बारे में और इन्हें करने से बचकर रहिए।

खाने के तुरंत बाद क्या ना करें(फोटो:पिक्साबे)

खाना खाने (What Not To Do After Meal) के बाद हर शख्स की अलग-अलग आदतें होती हैं। कोई खाने के बाद तुरंत आराम करने चला जाता है तो वहीं कोई इसके बाद टीवी देखने लगता या टहलने के लिए निकल जाता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने के बाद कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें हमें नहीं करना चाहिए। इससे हमारे शरीर पर बुरा असर पड़ता है। आप भी जानिए इनके बारे में और इनसे हमेशा बचकर रहिए।

1. कई व्यक्ति खाने के बाद अक्सर स्मोकिंग करना शुरू कर देते हैं। इससे भले उन्हें लगता है कि वो रिलैक्स फील करेंगे, लेकिन ये उनके लिए काफी हानिकारक होता है। वैसे सिगरेट किसी वक्त भी पीना हानिकारक ही होता है, लेकिन खाने के तुरंत बाद सिगरेट पीने से एसिडिटी की परेशानी हो सकती है।

2. खाना खाने के कम से कम एक घंटे बाद पानी पिएं। जब आप खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो सलाइवा जो खाना पचाने में मदद करता है वो पानी के साथ मिल जाता है और अच्छी तरह काम नहीं करता है। इससे खाना सही तरीके से नहीं पचता है और अपच के साथ कब्ज की परेशानी होती है।

3. खाने के बाद क्या आप भी तुरंत टहलने निकल जाते हैं, तो अपनी ये आदत बदलिए। टहलने में आपकी एनर्जी बर्न होती है। इधर खाना पाचन क्रिया के लिए भी एनर्जी की जरूरत होती है। ऐसे में एनर्जी की कमी में खाना अच्छी तरह नहीं पचता है। खाने के आधे घंटे बाद ही टहलने के लिए निकलें।

4. खाने के तुरंत बाद किसी तरह का फल ना खाएं। अगर आप ऐसा करते हैं, तो फल पेट में ही चिपक जाते हैं और सही तरीके से आंतों तक नहीं पहुंच पाते है। ऐसे में उनसे मिलने वाला पोषण अधूरा ही रह जाता है। पाचन क्रिया पर भी इसका असर पड़ता है। आधे घंटे बाद ही इसे खाएं।

5. खाना खाने के बाद तुरंत चाय पीने की गलती ना करें। चाय की पत्तियों में एसिड की मात्रा होती है। ये खाने के प्रोटिन के साथ मिलकर पाचन तंत्र के काम में रूकावट पैदा करता है। साथ ही कई बार ये एसिडिटी की वजह भी बनता है। खाने के तुरंत बाद सोने की भी गलती ना करें।

जानिए खाली पेट गुड़ खाने के क्या फायदे होते हैं…

वीडियो में देखिए लहसुन के सेहत से जुड़े फायदे…

 

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।