भारत में 10 में से 7 महिलाएं अपने पार्टनर को देती हैं धोखा, इस सर्वे में हुआ इसकी वजहों का खुलासा

एक सर्वे में मालूम चला है कि भारत में 10 में से 7 महिलाएं अपने पार्टनर को धोखा देती हैं। इसके पीछे कई वजहों का पता चला है। जिसमें एक वजह ये बताई गई है कि महिलाएं अपने पति को इसलिए धोखा देती हैं क्योंकि वो घरेलू कामों में हिस्सा नहीं लेते हैं।

भारत में 10 में से 7 महिलाएं पति को धोखा देती हैं(फोटो:पिक्साबे)

वैवाहिक जीवन को बेहतर तरीके से चलाने के लिए इस रिश्ते में प्यार के साथ-साथ एक दूसरे पर भरोसा और सम्मान होना भी जरूरी होता है। लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि अगर इस रिश्ते में आपको धोखा मिल जाए, तो आपका हर रिश्ते से यकीन उठ जाता है। इसलिए अपने साथी का विश्वास बनाकर रखना काफी जरूरी होता है और यकीनन ऐसा हर कपल कोशिश करता है कि उनके रिश्ते की मिठास बनी रही और वो एक दूसरे पर आंख बंदकर करके भरोसा करें।

पर आपको जानकर हैरानी होगी कि एक सर्वे के मुताबिक महिलाएं अपने पति को इसलिए धोखा देती हैं क्योंकि वो घरेलू कामों में हिस्सा नहीं लेते हैं। जी हां, विवाहेतर डेटिंग ऐप ग्लीडेन ने बीते मंगलवार को अपने एक सर्वे में पाया है कि 10 में से 7 महिलाएं अपने पति को धोखा देती हैं क्योंकि वो उनके घर के कामों में हाथ नहीं बटाते हैं। इस वजह के अलावा भी इस सर्वे में उनके धोखा देने के कई और कारण का खुलासा हुआ है।

इस सर्वे में 77 प्रतिशत औरतों ने माना कि वो अपनी शादी से नीरस होकर अपने पतियों को धोखा दिया है। इस सर्वे में बेंगलुरू, मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों में ऐसी महिलाओं की अधिकतम संख्या है, जो अपने पतियों को धोखा देती हैं। आपको बता दें कि ग्लीडेन ऐप का भारत में करीब पांच लाख से ज्यादा लोग उपयोग करते हैं। इसमें 20 प्रतिशत यूजर पुरुष और 13 प्रतिशत महिलाओं ने अपने जीवसाथी को धोखा देने की बात कबूल की।

ग्लीडेन ऐप को को 2009 में फ्रांस में लॉन्च किया गया था। ये 2017 में भारत में आया और आज यहां इसके 30 प्रतिशत सदस्य हैं। इनमें 34 साल और 49 साल आयु-वर्ग की विवाहित महिलाएं शामिल हैं। ग्लीडेन में विपणन विशेषज्ञ, सोलेन पैलेट ने आईएएनएस को बताया, ’10 में से चार महिलाओं का मानना है कि अजनबियों के साथ मौजमस्ती के बाद उनके जीवनसाथी के साथ उनका रिश्ता और अधिक मजबूत हुआ है।’

वीडियो में देखिए अर्शी खान ने रिलेशनशिप को लेकर क्या सलाह दी है…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।