लोकसभा चुनाव 2019: अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर, आर्यन खान समेत ये 10 स्टार किड्स पहली बार डालेंगे वोट

अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर, आर्यन खान, सुहाना खान समेत बॉलीवुड के यह 10 स्टार किड्स लोकसभा चुनाव 2019 में पहली बार अपने मत का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं।

स्टार किड्स मुंबई में 29 अप्रैल को वोट डालेंगे। (फोटो- ट्विटर)

देश इस समय चुनावी मोड में है। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में 18 राज्यों की 91 सीटों के लिए वोट डाले जा चुके हैं। दूसरे चरण के लिए 18 अप्रैल को मतदान होगा। तीसरे चरण के लिए 23 अप्रैल और चौथे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। चौथे फेज की वोटिंग इसलिए भी अहम है क्योंकि इस चरण में मुंबई की सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मुंबई मतलब बॉलीवुड और बॉलीवुड का वोट कहीं मायनों में हमेशा से खास रहा है। इस बार कई स्टार किड्स पहली बार वोट डालेंगे। अब हम आपको उन 10 स्टार किड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो पहली बार अपने मत का इस्तेमाल करेंगे।

1- अनन्या पांडे

बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे 20 साल की हैं और वह पहली बार लोकसभा चुनाव के लिए वोट करेंगी। अनन्या फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे। यह फिल्म 10 मई को रिलीज हो रही है।

2- जान्हवी कपूर

बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने पिछले साल ‘धड़क’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जान्हवी का जन्म 6 मार्च, 1997 को हुआ था। जान्हवी 22 साल की हैं और वह पहली बार लोकसभा चुनाव के लिए वोट डालेंगी।

3- आर्यन खान

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का जन्म 13 नवंबर, 1997 को हुआ था। आर्यन 21 साल के हैं और वह पहली बार वोट देंगे। आर्यन इस समय कैलिफोर्निया में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वह जल्द ही वोट डालने के लिए भारत आएंगे।

4- सुहाना खान

किंग खान की बेटी सुहाना खान भी 18 साल की हो चुकी हैं और इस समय वह लंदन में एक्टिंग की पढ़ाई कर रही हैं। 29 अप्रैल को वोट डालने के लिए सुहाना खान भी भारत आएंगी।

5- खुशी कपूर

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर का जन्म 5 नवंबर, 2000 को हुआ था। वह 18 साल की हो चुकी हैं और इस बार खुशी भी अपना वोट कास्ट करेंगी।

6- शनाया कपूर

शनाया कपूर बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी हैं। 19 साल की शनाया भी एक्टिंग में करियर बनाना चाहती हैं। शनाया पहली बार वोट देंगी। शनाया अक्सर अपने माता-पिता के साथ पेज 3 पार्टियों में नजर आती हैं।

7- नव्या नवेली नंदा

नव्या नवेली नंदा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन हैं। नव्या का जन्म 7 दिसंबर, 1997 को दिल्ली में हुआ था। 22 साल की नव्या भी पहली बार वोट देंगी। नव्या ने दिल्ली में रहकर ही पढ़ाई की है और उनका वोट यहीं से है, लिहाजा वह 12 मई को वोट डालेंगी।

8- इरा खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान भी 22 साल की है और वह नव्या की अच्छी दोस्त हैं। नव्या की तरह इरा भी पहली बार वोट देंगी। फरवरी में अभिषेक बच्चन की बर्थडे पार्टी में इरा खान दिखाई दी थीं।

9- निर्वाण खान

निर्वाण खान सलमान खान के भतीजे और सोहेल खान के बेटे हैं। उनका जन्म 15 दिसंबर, 2000 को मुंबई में हुआ था। 19 साल के निर्वाण भी इस साल पहली बार अपने वोटिंग राइट्स का इस्तेमाल करेंगे।

10- इब्राहिम अली खान

इब्राहिम अली खान बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के छोटे बेटे हैं। इब्राहिम का जन्म 5 मार्च, 2001 को मुंबई में हुआ था। 18 साल के इब्राहिम पहली बार वोट डालने जा रहे हैं। इब्राहिम अक्सर अपनी अभिनेत्री बहन सारा अली खान के साथ मस्ती करते हुए नजर आते हैं।

कांग्रेस में शामिल होने से सपना चौधरी ने किया इंकार, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।