एक ही वीडियो में ऋतिक रोशन के इतने अवतार देख उड़ जाएंगे आपके होश, यहाँ देखे एक्टर का वायरल वीडियो

Hritik Roshan Viral Video: देश में लॉकडाउन (Lockdown) के बीच बॉलीवुड सेलेब्स (Bollywood Celebs) की कई वीडियो, तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

एक ही वीडियो में ऋतिक रोशन के इतने अवतार देख उड़ जाएंगे आपके होश

Hrithik Roshan Viral Video: देश में लॉकडाउन (Lockdown) के बीच बॉलीवुड सेलेब्स (Bollywood Celebs) की कई वीडियो, तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए फैंस का खूब मनोरंजन कर रहे है। फैंस भी इन दिनों सेलेब्स के सोशल मीडिया पर इतना एक्टिव होने से काफी खुश है। बता दे, इन दिनों ख़ास बात तो ये हुई है जो फैंस अपने पसंदीदा एक्टर्स से लाइव चैट के जरिए जुड़ना चाहते है वो आसानी से जुड़ पा रहे है। हालही में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है।

 

दरअसल, इस वायरल वीडियो में आप देख सकते है। ये वीडियो ट्रेसिंग तकनीक के जरिए बनाया गया है। इस तस्वीर में कागज पर ऋतिक रोशन का चेहरा है और ऊपर एक ट्रांसपैरेंट पीवीसी शीट है जिस पर बहुत तरह के हेयर स्टाइल और लुक्स बने हुए हैं।

 

इस तरह जब शीट को ऋतिक के चेहरे से होकर गुजारा जाता है तो वह अलग-अलग लुक्स और अलग-अलग अंदाज में नजर आते हैं। ऋतिक रोशन को खुद भी ये वीडियो काफी पसंद आया है इसलिए उन्होंने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

यह भी पढ़े: शाहरुख खान शादी फंक्शन या इवेंट अटेंड करने के लिए लेते है बड़ी रकम, जानिए क्या है वजह

ऋतिक रोशन ने शुक्रिया अदा करते हुए कैप्शन में लिखा, “बहुत सफाई से इसे किया गया है मिस्टर आरके आदिल। इसके लिए बहुत-बहुत शुक्रिया.” वीडियो में ऋतिक रोशन का कहो ना प्यार है वाला लुक, उनका कोई मिल गया वाला लुक, क्रिश वाला लुक, जोधा अकबर वाला लुक और वॉर वाला लुक दिखाया गया है।

यह भी पढ़े: अमिताभ बच्चन की फिल्म सूर्यवंशम को हुए पूरे 21 साल, आज हम आपको फिल्म से जुड़ी कुछ अनसुनी बाते बताएंगे

शीट को जैसे-जैसे आगे बढ़ाया जाता है ऋतिक के लुक बदलते जाते हैं। आरके आदिल नाम के ऋतिक के फैन ने इसे अपने टिक टॉक पर शेयर किया है जिसे ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: