मजदूरों के मसीहा बने सोनू सूद को मिला सबसे बड़ा अवॉर्ड, महिला ने कुछ इस अंदाज में किया एक्टर का शुक्रिया

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) इस कोरोना (Coronavirus) से लड़ रहे जंग में मजदूरों का बहुत साथ दिया। एक्टर ने प्रवासी मजदूरों (Migrant Labours) के लिए इस मुश्किल घड़ी में ऐसा काम किया है जिसकी वजह से वह सबकी नजर में किसी मसीहा के रूप में बस गए है।

मजदूरों के मसीहा बने सोनू सूद को मिला सबसे बड़ा इनाम,

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) इस कोरोना (Coronavirus) से लड़ रहे जंग में मजदूरों का बहुत साथ दिया। एक्टर ने प्रवासी मजदूरों (Migrant Labours) के लिए इस मुश्किल घड़ी में ऐसा काम किया है जिसकी वजह से वह सबकी नजर में किसी मसीहा के रूप में बस गए है। एक्टर ने जिस अंदाज में हर किसी की मदद की है उसे देख उनकी तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग अपने-अपने अंदाज में सोनू सूद की तारीफ में जुटे हुए है। एक्टर के सहयोग से कई हजार प्रवासी मजदूर अपने घर पहुंच चुके है। ऐसे में अब मजदूर भी सोनू सूद का शुक्रिया अदा करना शुरू कर दिया है।

महिला ने बच्चे का नाम सोनू सूद रखा

दरअसल, हालही में सोशल मीडिया पर एक यूजर ने एक महिला की कहानी शेयर की है। इस पोस्ट में यह बताया गया है कि महिला को मुंबई से दरभंगा जाना था। वो महिला उस समय गर्भवती थी। अब ऐसी परिस्थिति में सोनू सूद ने आगे आकर उस महिला की मदद की। सोनू की मदद से वो महिला मुंबई से दरभंगा पहुंच गई। अब उस महिला ने अपने बच्चे का नाम ही सोनू सूद रख दिया है। यूजर ने ट्वीट कर तारीफ में लिखा- काम बोलता है, और उस काम की इज्जत होती है, बाद में उस इज्जत को नाम दिया जाता है।

एक्टर ने बताया सबसे बड़ा अवॉर्ड

हलाकि एक्टर के लिए यह ट्रिब्यूट बहुत ही अलग और अनोखा है। इसीलिए सोनू सूद ने खुद ट्विटर पर शुक्रिया अदा किया और इसे अपना सबसे बड़ा अवॉर्ड बताया। एक्टर लिखते हैं- यह मेरा सबसे बड़ा अवार्ड। वैसे ये पहली बार नहीं है कि किसी फैन ने सोनू सूद के लिए इस अंदाज में शुक्रिया अदा किया हो। सोनू जिस स्तर पर इस समय मदद कर रहे हैं, उन्हें हजारों लोग ना सिर्फ दुआएं दे रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया पर एक्टर की तारीफ भी कर रहे हैं। हर जगह इस समय सोनू सूद ही छाए हुए है।

आपको बता दे, देश में इस समय सोनू सूद चर्चा का विषय बन गए है। चारों आर लोग एक्टर का शुक्रिया करने में जुटे हुए है। सोशल मीडिया पर आप सोनू सूद को लेकर कई मीम्स भी देख सकते है। जिससे साफ पता चलता है एक्टर के काम से ना केवल मजदूर बल्कि देश का हर इंसान खुश है और उनकों जी भरके दुआ दे रहा है।

यहाँ देख हिंदी रश का ताजा वीडियो: