Video: अंबानी की शादी में लड़की वाले बने अमिताभ बच्चन-आमिर खान, लड़के वालों को इस तरह से परोसा खाना

ईशा की शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आएं हैं। इसमें अमिताभ बच्चन और आमिर खान (Aamir Khan) लड़की वाले बनते हुए नजर आएं। सामने आए तमाम वीडियो में अमिताभ बच्चन और आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया में जोरों से वायरल हो रहा है।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की लाडली ईशा अंबानी की शादी में देश-दुनिया के तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। इसमें हिलेरी क्विटंन से लेकर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) समेत देश के बड़े बिजनेस मैन नजर आए। ईशा की शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आएं हैं। इसमें अमिताभ बच्चन और आमिर खान (Aamir Khan) लड़की वाले बनते हुए नजर आएं।

सामने आए तमाम वीडियो में अमिताभ बच्चन और आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया में जोरों से वायरल हो रहा है। इसमें सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और आमिर खान मेहमानों को खाना परोसते हुए नजर आ रहे हैं।ईशा की शादी भारत की सबसे मंहगी शादी में नम्बर वन पर है। मुकेश अंबानी ने ईशा के संगीत में दुनिया की सबसे मंहगी सिंगर बियोंसे को बुलाया था।

वहीं नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने अपनी लाडो का रिसेप्शन मुंबई के जियो गार्डन में रखा था। ये रिसेप्शन भी शादी की तरह आलिशान था। रिसेप्शन में भी राजनेताओं के साथ-साथ कई बॉलीवुड की हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान न्यूली वेड ईशा और आनंद बेहद ही खूबसूरत लग रहे थे।

वीडियो में देखिए अमिताभ बच्चन और आमिर खान कैसे बरातियों को खिला रहे हैं खाना… 

ईशा की शादी उनके घर एंटीलिया (Antilia) में हुई थी। एंटीलिया भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे महंगा घर है। ईशा की शादी के लिए इस महलनुमा विला को दुल्हन की तरह सजाया गया था। मेन गेट पर बड़े पंडाल लगाए गए थे। रेड एंड व्हाइट कलर की थीम पर घर के गेट को खूबसूरत लाल रंग के फूलों से सजाया गया था। रेड फ्लावर के साथ-साथ गेट की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इसमें गोल्डन कलर की रैपिंग की गई थी। घर के मुख्य गेट पर सफेद रंग की खूबसूरत झालरों को किसी दुल्हन के घूंघट की तरह लटकाया गया था।

देखिए ईशा की शादी का ये वीडियो…

देखिए अमिताभ और आमिर की अन्य तस्वीरें…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।