आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की शादी में दिखा आमिर खान और किरण राव का स्टाइलिश अंदाज, देखिए इनकी तस्वीरें

आमिर खान और किरण राव आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में शिरकत करने वाले पहले मेहमान बने। इस कपल का लुक काफी इंप्रेसिव था। इनके आने से वाकई में आकाश और श्लोका की शादी और भी खास हो गई।

आमिर खान और किरण राव (फोटो:मानव/विरल)

आज श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की मुंबई में ग्रैंड वेडिंग है। जैसे अंबानी फैमिली की हर शादी में बिजनेसमैन नेता से लेकर फिल्मी सितारे शिरकत कर चार चांद लगाते हैं वैसे ही इस शादी में भी देखने को मिला। बॉलीवुड की दुनिया से एक के बाद एक स्टार की इंट्री हो रही है। इनके स्टाइल और चार्म को देखकर आपकी नजरें इन पर थम जाएंगी। इसी शादी की शान बनें बॉलीवुड के मि. परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव।

आमिर और किरण इस शादी में पहुंचने वाले सबसे पहले मेहमान बने। इस कपल का स्टाइल काफी रॉयल और स्टाइलिस्ट था। इन दोनों ने बड़ी सहजता के साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए पोज भी दिया। इस कपल के आने से वाकई में आकाश और श्लोका की शादी और भी खास हो गई।

कैसा था आमिर का लुक इस शादी में

आमिर खान ने कढ़ाई किया हुआ व्हाइट कुर्ता पायजमा पहना था।  इसे उन्होंने व्हाइट दुपट्टे और ब्लैक शूज के साथ पेयर किया था। अपने लुक को उन्होंने और भी स्टाइलिश बनाया इसे ग्लासेस के साथ पेयर कर। इनका ये लुक किसी भी शादी या फंक्शन के लिए परफेक्ट है। आमिर का ये डैपर लुक काफी हिट था और आप भी इसे जरूर कॉपी करना चाहेंगे।

किरण रॉव का ऐसा था लुक

किरण राव भी अपने लुक से आमिर खान को पूरी तरह कॉम्प्लीमेंट कर रही थी। उन्होंने गोल्डेन लहंगा पहना था। इस लहंगे के साथ उन्होंने एक पर्पल कलर का जैकेट पेयर किया था। इस जैकेट से उनका ये एथनिक लुक काफी ट्रेंडी लग रहा था। इसके साथ ही गोल्डेन पर्ल ज्वेलरी से अपने इस लुक को उन्होंने कम्प्लीट किया था।  किरण ने ऑरेंज सनग्लासेस से अपने इस वेडिंग लुक को काफी स्टाइलिश टच दिया था। मेकअप की बात करें तो किरण ने काफी मिनिमल मेकअप किया था, लेकिन ये उनके लुक को पूरी तरह से कॉम्प्लीमेंट कर रहा था।

 

ये है श्लोका और आकाश की कहानी

पिछले साल ही आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई हुई थी। बता दें कि सगाई से पहले आकाश अंबानी ने बड़े ही खास अंदाज में श्लोका मेहता को प्रपोज किया था। गोवा में दोनों परिवारों के बीच फूलों से बने मंच पर आकाश ने श्लोका मेहता को प्रपोज किया था, जिसे सुनने के बाद श्लोका ने तुरंत हां कर दिया था।

वीडियो में देखिए आमिर के प्यार में कौन-सी विदेशी पत्रकार हो गई थी गर्भवती और क्या है पूरा माजरा…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।