ऋषि कपूर से न्यूयॉर्क में मिले आमिर खान, नीतू कपूर ने फोटो शेयर कर मिस्टर परफेक्शनिस्ट को दी ये उपाधि

नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर आमिर खान के साथ फोटो शेयर किया और उन्हें सच्चा सुपरस्टार बताया। नीतू कपूर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि यह मायने नहीं रखता कि कोई व्यक्ति किसी व्यक्ति के साथ कितने घंटे बिताता है और उसे कितना समय देता है।

ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ आमिर खान। (फोटोःइंस्टाग्राम)

ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने न्यूयॉर्क में आमिर खान की मेहमानबाजी की। ऋषि कपूर और नीतू कपूर यहां पिछले कई महीनों से रह रहे हैं। नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर आमिर खान के साथ फोटो शेयर की। नीतू कपूर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि यह मायने नहीं रखता कि कोई व्यक्ति किसी व्यक्ति के साथ कितने घंटे बिताता है और उसे कितना समय देता है।

उन्होंने लिखा,’आमिर खान ने बहुत कुछ दिया- प्यार, सम्मान, जोश और हंसी। वह एक सच्चे सुपरस्टार हैं।’ ऋषि कपूर और नीतू कपूर पिछले साल सितंबर में 66 वर्षीय एक्टर के मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए न्यूयॉर्क में गए हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। ऋषि कपूर और आमिर खान ‘2006’ में आई फिल्म ‘फना’ में एक साथ काम किया है। आमिर खान ने 1993 में आई फिल्म ‘दामिनी’ में कैमियो किया था।

प्रियंका चोपड़ा भी ऋषि कपूर से मिली

आमिर खान से पहले एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी ऋषि कपूर और नीतू कपूर से बिग एप्पल में मिले थी। वह सोनाली बेंद्रे से भी मिली थी। सोनाली बेंद्रे उस दौरान कैंसर के ट्रीटमेंट करवा रही थी। उस समय सोनाली बेंद्रे के फिल्ममेकर पति गोल्डी बहल और सिस्टर इन लॉ सृष्टि बहल आर्या के साथ थी। फिलहाल सोनाली बेंद्रे ठीक होकर भारत वापस आ चुकी हैं।

यहां देखिए नीतू कपूर का पोस्ट…

आलिया भट्ट ने भी मुलाकात

इससे पहले खबर आई थी कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर न्यू ईयर के मौके पर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और आलिया भट्ट की तस्वीरें रणबीर कपूर के पापा-मम्मी ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ सामने आईं थी। सब लोग साथ में न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रही थी। इसमें ऋषि कपूर की बेटी रिद्धीमा अपने पति भारत साहनी और बेटी समारा के साथ न्यूयॉर्क में मिले थे।

यहां देखिए हिंदीरश का लेटेस्ट वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।