फिल्म आशिकी अभिनेता राहुल रॉय का इतने सालों बाद बॉलीवुड में कमबैक करना हो सकता है शानदार

बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय (Rahul Roy) बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित कलकारों में से एक है। जिनकी पॉपुलैरिटी रातों रात आसमान छू ली थी। अभिनेता साल 1990 में आई फिल्म आशिकी (Aashiqui) के बाद लोगों के बीच और भी ज्यादा चर्चा का विषय बन गए थे।

फिल्म आशिकी अभिनेता राहुल रॉय का इतने सालों बाद बॉलीवुड में केबैक

बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय (Rahul Roy) बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित कलकारों में से एक है। जिनकी पॉपुलैरिटी रातों रात आसमान छू ली थी। अभिनेता साल 1990 में आई फिल्म आशिकी (Aashiqui) के बाद लोगों के बीच और भी ज्यादा चर्चा का विषय बन गए थे। इस फिल्म के वक्त राहुल रॉय महज 22 साल के थे। इतनी अपार सफलता मिलने के बाद राहुल को एक के बाद एक कई मूवीज में काम करने का मौका मिला। फिल्म में इनके द्वारा निभाई गई भूमिका का फैंस का आपार प्यार मिला। उन्होंने ‘प्यार का साया’ (Pyaar Ka Saaya), ‘बारिश’ (Baarish), ‘जुनून'(Junoon), ‘गजब तमाशा'(Gajab Tamasha), ‘दिलवाले कभी ना हारे'(Dil Wale Kabhi Na Haare) जैसी कई फिल्में कीं।

 

हलाकि इतने फिल्मों में काम करने के बाद भी राहुल को इतनी सफलता किसी फिल्म से नहीं मिली जितना फिल्म आशिकी से मिली थी। हालांकि राहुल अब सालों बाद एक बार फिर सिनेमाई पर्दे पर कमबैक करने वाले हैं।

 

बता दे, आशिकी स्टार राहुल रॉय फिल्म आगरा में काम कर रहे हैं। इस फिल्म को कनु बहल डायरेक्ट कर रहे हैं। कनु बहल इससे पहले फिल्म तितली को डायरेक्ट कर चुके हैं। इस फिल्म के साथ ही शशांक सनी अरोड़ा ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा फिल्म में रणवीर शौरी ने भी अहम भूमिका निभाई थी। बता दे, इस फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

यह भी पढ़े: धर्मेंद्र ने शेयर किया टिड्डी अटैक का वीडियो, कहा- सावधान रहिए, हमने इसका सामना किया है

ऐसा माना जा रहा है की अपकमिंग फिल्म आगरा राहुल रॉय के लिए ख़ास साबित हो सकती है। जिसकी वजह से उनकी एक्टिंग करियर का टर्निंग पॉइंटिंग साबित हो सकता है। राहुल रॉय फिलहाल मुंबई में रहते हैं। उनका एक प्रोडक्शन हाउस भी है।

राहुल के इस फिल्म की कहानी परिवार पर है। इस फिल्म में राहुल रॉय के साथ प्रियंका बोस, मोहित अग्रवाल, रूहानी शर्मा, विभा छिब्बर, सोनल झा और आंचल गोस्वामी जैसे सितारे भी किरदार निभाते नजर आएंगे।

यह भी पढ़े: आलिया भट्ट का वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हक्के-बक्के, शानदार अंदाज में मारी फ्लिप, देखें वीडियो

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: