मर्द के बाद अब ‘निकम्मा’ बनेंगे अभिमन्यु दसानी, इस फिल्म की एक्ट्रेस होंगी ये सोशल मीडिया सेंसेशन

अभिमन्यु दसानी (Abhimanyu Dassani) फिल्म मर्द को दर्द (Mard Ko Dard Nahi Hota) नहीं होता के बाद शब्बीर खान की फिल्म निकम्मा (Nikamma Movie) में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ सोशल मीडिया सेंसेशन शिर्ले सेतिया (Shirley Setia) नजर आएंगी।

अभिमन्यु दसानी फिल्म निकम्मा में नजर आएंगे(फोटो:ट्विटर)

भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी (Abhimanyu Dassani) ने वासन बाला की फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता (Mard Ko Dard Nahi Hota) से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ राधिका मदान (Radhika Madan), महेश मांजरेकर और गुलशन दैवेया जैसे कलाकार नजर आए थे। इसके लिए एक्टर ने मार्शल आर्ट की भी ट्रेनिंग ली थी। इसमें अभिमन्यु की एक्टिंग की काफी तारीफें हुई थीं। अब ये एक्टर एक बार फिर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने को तैयार हैं।

अभिमन्यु दसानी (Abhimanyu Dassani Movies) जल्द ही एक्शन-एंटरटेनर फिल्म निकम्मा (Nikamma) में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ शिर्ले सेतिया (Shirley Setia) नजर आएंगी। शिर्ले यूट्यूब सेंसेशन हैं और सोशल मीडिया पर ये काफी पॉपुलर हैं। इस फिल्म को सोनी पिक्चर के साथ शब्बीर खान (Sabbir Khan) मिलकर बनाएंगे। वहीं, शब्बीर खान ही इसके डायरेक्टर भी होंगे। उन्होंने इससे पहले ‘हीरोपंती’ और ‘बागी’ जैसी फिल्में बनाई है। ये फिल्म अगले साल गर्मियों में रिलीज होगी।

देखिए फिल्म का पोस्टर…

 

इस बारे में शब्बीर खान ने बात करते हुए बताया कि वो इंडस्ट्री में हमेशा नए टैलेंट को मौका देने में यकीन रखते हैं। उन्हें अभिमन्यु और शिर्ले को देखकर हीरोपंती के टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की याद आ गई थी। वहीं, इसकी एक्ट्रेस शिर्ले ने बताया कि बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए इससे अच्छी कोई फिल्म नहीं हो सकती थी। खबरों की मानें, तो इस फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है।

आपको बता दें कि मर्द को दर्द नहीं होता भले बतौर एक्टर अभिमन्यु की पहली फिल्म थी, लेकिन इससे पहले वो ‘दम लगा के हाईसा’ और ‘नौटंकी साला’ फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं। आपका इस नई जोड़ी और फिल्म को लेकर क्या कहना है? कमेंट करके हमें अपनी राय जरूर बताएं।

एक्ट्रेस भाग्यश्री के पति हिमालय दसानी पर गैंबलिंग रैकेट चलाने का आरोप, गिरफ्तारी के बाद अब मिली जमानत…

वीडियो में देखिए अभिमन्यु दसानी की मां भाग्यश्री ने सलमान खान को लेकर क्या कहा…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।