अभिनव बिंद्रा की बायोपिक बंद होने का अनिल कपूर ने किया खंडन, अभिनेता के इस ट्वीट में छुपी है सच्चाई

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा (Abhinav Bindra) की बायोपिक में अनिल कपूर (Anil Kapoor) उनके पिता का किरदार निभाएंगे। फिल्म में अभिनेता के बेटे हर्षवर्धन कपूर (Harshvardhan Kapoor) अभिनव के रोल में नजर आएंगे।

अभिनव बिंद्रा और उनके पिता के साथ अनिल कपूर। (फोटो- ट्विटर)

बॉलीवुड एक्टर और अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) के बेटे हर्षवर्धन कपूर (Harshvardhan Kapoor) ने सितंबर 2017 में ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा (Abhinav Bindra) के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उनपर फिल्म बनाने की घोषणा की थी। करीब दो साल बीत जाने के बाद भी अभिनव की बायोपिक फिल्म शुरू नहीं हो सकी है। जिसके बाद कहा जाने लगा कि अब यह फिल्म नहीं बनेगी, लेकिन बुधवार को अनिल कपूर ने एक ट्वीट कर फिल्म बनाए जाने को लेकर सब कुछ साफ कर दिया है।

अनिल कपूर ने अभिनव बिंद्रा और उनके पिता अप्जित सिंह बिंद्रा के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट किया है, ‘महान कहानियां दुनिया के सामने आने में थोड़ा समय लेती हैं। ये दुनिया जल्द अभिनव बिंद्रा के प्रेरणा भरे जीवन की कहानी बड़े पर्दे पर देखेगी। अविश्वसनीय तौर पर बहुत ज्यादा उत्साहित हूं।’ अभिनेता ने इस ट्वीट में अभिनव, उनके पिता और अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर को टैग किया है।

अनिल कपूर ने यह ट्वीट किया है…

बताते चलें कि अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में हर्षवर्धन कपूर लीड रोल में होंगे। अनिल कपूर अप्जित सिंह बिंद्रा के किरदार में नजर आएंगे। इस साल एक इंटरव्यू में इस फिल्म के बारे में बात करते हुए हर्षवर्धन ने कहा था, ‘हम अभी फिल्म की कहानी को फिर से लिख रहे हैं। अच्छी चीजें हमेशा थोड़ा समय लेती हैं। स्क्रीनप्ले में अभी समय बाकी है, जिसकी वजह से हम महसूस कर सकते हैं कि अब ये फिल्म बन सकती है।’

बहरहाल अनिल कपूर (Anil Kapoor Movies) के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय वह मोहित सूरी की फिल्म मलंग (Malangg Movie) की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके अलावा दिशा पटानी (Disha Patani), आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और कुणाल खेमू (Kunal Khemu) नजर आएंगे। हर्षवर्धन कपूर आखिरी बार फिल्म भावेश जोशी सुपरहीरो में दिखे थे।

फिल्म मलंग की तैयारी शुरू, अनिल कपूर, दिशा पटानी, सिद्धार्थ रॉय कपूर और कुणाल खेमू ने शेयर की ये तस्वीरें

वीडियो में देखिए अनिल कपूर गंभीर बीमारी का वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।