अभिषेक बच्चन का 43वां बर्थडे आज, इन सात फिल्मों के जरिए ऐश्वर्या राय पर चलाया अपना जादू

अभिषेक बच्चन का आज 43वां बर्थडे है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी के 12 साल पूरे हो गए हैं। इनकी जोड़ी बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में एक है। दोनों ने अब तक एक साथ सात फिल्में की।

ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या के साथ अभिषेक बच्चन। (साभारः अभिषेक बच्चन इंस्टाग्राम)

एक्टर अभिषेक बच्चन का आज 43 साल के हो गए हैं। उन्होंने 2007 में ऐश्वर्या राय से शादी की। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में से एक हैं। उनकी शादी के लगभग बारह साल हो गए। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम आराध्या है। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की इतने करीब कैसे आए, जो शादी के बंधन के बंधन में बंधने को तैयार हो गए।

अभिषेक बच्चन ने सन् 2000 में आई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से डेब्यू किया। इस फिल्म से करीना कपूर ने भी डेब्यू किया था। इस फिल्म से उन्हें खास पहचान नहीं मिल पाई, हालांकि फिल्म क्रिटीक ने उनकी एक्टिंग की सराहना की। इसके बाद उन्होंने ऐश्वर्या राय के साथ पहली बार फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ में साथ काम किया। यह एक रोमेंटिक ड्रामा फिल्म थी। हालांकि इस फिल्म ने भी कुछ खास कमाल नहीं दिखाया।

कुछ ना कहो

इसके बाद ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने 2003 में आई फिल्म ‘कुछ न कहो’ में एक साथ काम किया यह भी एक रोमेंटिक फिल्म थी इस फिल्म को डायरेक्टर रोहन सिप्पी ने बनाई है। फिल्म में दोनों की जोड़ी को सराहा गया लेकिन यह भी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नही दिखा पाई।

उमराव जान

इसके बाद आई 2005 में आई फिल्म ‘बंटी और बबली’ में ऐश्वर्या और अभिषेक ने एक साथ काम किया। हालांकि ये साथ सिर्फ एक गाने का ही रहा। इसमें अमिताभ बच्चन भी उनके साथ थे। इसके बाद 2006 में अभिषेक बच्चन के साथ ‘उमराव जान’ आई। इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन उमराव जान का किरदार निभाती हैं। और अभिषेक बच्चन ने उनके दिवाने दिखाया गया है।

धूम-2

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की ने 2006 में आई फिल्म ‘धूम-2’ से बॉलीवुड में धमाल मचाया। इस फिल्म के सक्सेस होने से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। फिल्म में ऐश्वर्या और अभिषेक की जोड़ी को काफी पसंद किया गया।

‘गुरु’ के बाद हुई शादी

अभिषेक और ऐश्वर्या की जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद गया फिल्म ‘गुरु’ में। 2007 में आई इस फिल्म में दोनों ने पति-पत्नि का किरदार निभाया था। जिसके बाद रील लाइफ से हटकर रियल लाइफ में भी शादी की।

सरकार राज

इसके बाद ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने शादी के बाद पहली बार एक साथ अमिताभ बच्चन के साथ सरकार राज में काम किया। ये फिल्म एक पॉलिटिकल ड्रामा थी। यह पहली फिल्म थी जिसमें एक ही परिवार के तीन बड़े स्टार एक साथ काम कर रहे थे।

रावण

साल 2010 में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने डायरेक्टर मणिरतनम की फिल्म ‘रावण’ में काम किया। फिल्म को दक्षिण भारतीय पृष्ठभूमि पर फिल्माया गया था। इसमें भी दोनों की जोड़ी को काफी सराहा गया। फिल्म को बेस्ट सिनेमैटोग्राफी के लिए गिल्ड अवार्ड मिला। फिल्म एक थ्रिलर रोमेंटिक ड्रामा थी।

यहां देखिए हिंदी रश का लेटेस्ट वीडियो…

यहां देखिए ऐश्वर्या-अभिषेक की तस्वीरें…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।