अभिषेक बच्चन को बॉलीवुड हस्तियों ने दी जन्मदिन की बधाई, ऐश्वर्या राय ने लिखा- हैप्पी बर्थडे माय बेबी!

5 फरवरी 1976 को मुंबई में जन्मे अभिषेक बच्चन आज 43 साल के हो गए है। इस मौक़े पर उनकी पत्नी ने उनकी एक फोटो शेयर करते हुए उनको बर्थडे की बधाई दी। जिसके बाद बॉलीवुड हस्तियों ने कुछ इस अंदाज़ में अभिषेक को बर्थडे विश किया है।

  |     |     |     |   Published 
अभिषेक बच्चन को बॉलीवुड हस्तियों ने दी जन्मदिन की बधाई, ऐश्वर्या राय ने लिखा- हैप्पी बर्थडे माय बेबी!
अभिषेक बच्चन पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन आज अपना 43 वां जन्मदिन मना रहे है। 5 फरवरी 1976 को मुंबई में जन्मे अभिषेक बच्चन को सुबह से ही बर्थडे की विशेज मिल रही है। सबसे पहले उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने उनके बचपन का एक फोटो शेयर करते हुए, एक क्यूट से मेसेज “ऑलवेज माय बेबी..हैप्पी बर्थडे बेबी”  के साथ उनको बर्थडे विश किया।

इसके बाद फैंस ने अपने अपने अंदाज़ में अभिषेक बच्चन को बर्थडे की बधाई देनी शुरू कर दी। इन सब के बाद बॉलीवुड कहां पीछे रहने वाला था। एक के बाद कई बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन को उनके बर्थडे की विशेज दी। जॉन अब्राहम, जेनेलिया देशमुख, माधुरी दीक्षित समेत कई हस्तियों ने अपने ट्विटर अकाउंट पर उनको बर्थडे की शुभकामनाएं दीं।

बॉलीवुड सेलेब्स में सबसे पहले माधुरी दीक्षित नेने ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “अभिषेक बच्चन आपका दिन शानदार रहे और इस दिन की यादें खूबसूरत रहें।”  उसके बाद जेनेलिया ने मस्ती भरे अंदाज़ में लिखा, “अभिषेक बच्चन आपको जन्मदिन की बधाई। हमेशा हमारे साथ रहने के लिए धन्यवाद”

आपको बता दें अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम दोस्तना मूवी में एक साथ नजर आए थे। इसी पर चुटकी लेते हुए जॉन ने कहा, “जन्मदिन मुबारक मेरे प्यारे अभिषेक बच्चन। आपके सभी जन्मदिन शानदार रहें और हमारा ‘दोस्ताना’ हमेशा बना रहे।”

अदनान सामी से लेकर सोनू सूद ने अपनी दोस्ती का प्यार परोसकर अभिषेक बच्चन के लिए लिखा “जन्मदिन मुबारक अभिषेक बच्चन। आपका यह दिन और पूरा साल शानदार रहे। प्यार और दुआएं।” आपके जैसा कोई नहीं है।”

आपको बताते चलें की साल 2000 में अभिषेक बच्चन ने फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में की। साल 2007 में ‘धूम 2′  में बतौर पुलिस की भूमिका में, अभिषेक बच्चन को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। और इसी साल ’20 अप्रैल 2007’  में उन्होंने भारतीय अभिनेत्री ‘ऐश्वर्या राय’  से शादी कर ली। अभिषेक बच्चन एक बेटी के पिता भी है,  जिसका नाम आराध्य बच्चन है।

यहां देखें अभिषेक बच्चन की लेटेस्ट तस्वीरें

View this post on Instagram

Happy New Year. 🥂

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on

यहां देखें हिंदीरश का लेटेस्ट वीडियो

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: तृप्ति शर्मा

दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।

tripti.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply