गिले शिकवे भुलाकर अभिषेक बच्चन-विवेक ओबेरॉय ने एक दूसरे को लगाया गले, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

एक बार फिर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) सुर्खियों में आए हैं। इस बार किसी लड़ाई की वजह से नहीं बल्कि एक वीडियो के चलते, जिसमें दोनों ही स्टार्स गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आएं हैं। आप भी देखिए कैसा था वो पल।

अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय ने एक दूसरे को लगाया गले (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एक बार फिर एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) सुर्खियों में हैं। इस बार वो किसी लड़ाई को लेकर नहीं बल्कि एक वीडियो के चलते चर्चा में आए हैं। दरअसल रविवार के दिन भारत बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधु (P V Sindhu) के सम्मान समारोह में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। एक्टर अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय उस फंक्शन में एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आएं। उनके गले लगाते हुए का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल पी वी सिंधु के सम्मान समारोह में एक्टर अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan hug Vivek Oberoi) के साथ पहुंचे थे। उस फंक्शन में सुरेश ओबेरॉय ने भी अपने बेटे विवेक ओबेरॉय और पत्नी यशोधरा ओबेरॉय के साथ शिरकत की थी। इस दौरान बच्चन और ओबेरॉय परिवार आमने- सामने आए। एक्टर अमिताभ बच्चन जहां सुरेश ओबेरॉय  और उनकी पत्नी यशोधरा से मुस्कुराते हुए मिले। वहीं, सभी की निगाहें अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय पर तब थमी, जब दोनों एक्टर्स ने एक दूसरे को मुस्कुराते हुए गले लगाया। इतना ही नहीं इसके बाद दोनों एक दूसरे की पीठ थपथपाते हुए भी दिखे। अभिषेक और विवेक की इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखिए कैसे अभिषेक बच्चन ने विवेक ओबेरॉय को लगाया गले

आपको बताते चलें कि एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय का नाम पहले काफी चर्चा में रहा था। एक्ट्रेस ने सलमान खान के साथ ब्रेकअप होने के बाद विवेक का हाथ थमा था। लेकिन विवेक की एक गलत ने दोनों को अलग कर दिया और ऐश्वर्या ने अभिषेक से शादी कर ली। इसके बाद जहां सलमान खान के साथ उनकी  दुश्मनी पैदा हो गई। वहीं, बच्चन परिवार के साथ भी विवेक के रिश्ते खराब रहने लगें।

अभिषेक बच्चन ने शेयर की 37 साल पुरानी तस्वीर, बताया आज क्यों मना रहे हैं अमिताभ बच्चन का जन्मदिन?

यहां देखिए अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय से जुड़ा हुआ वीडियो…

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।