अभिषेक बच्चन ने यूं किया था अपने प्यार का इजहार, ऐश्वर्या राय को बताया सुपर वूमेन

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या की शादी 2007 में हुई थी। आज दोनों के प्यारी सी बेटी आराध्या है...

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड के एक परफेक्ट कपल्स में से एक आते हैं। दोनों को देखकर हर कोई कह उठाता है की जोड़ी हो तो ऐसी उनकी बॉन्डिंग और एक दूसरे के प्रति प्यार उन्हें एक हमसफर बनाता है। दोनों 2007 में शादी के बंधन में बंधे थे और आज उनकी एक छोटी सी प्यारी 7 साल की बेटी आराध्या है। लेकिन क्या आपको पता है कि अभिषेक बच्चन ने किस तरह से ऐश्वर्या राय के सामने अपने प्यार का इजहार किया था।

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव ईस्ट 2018 में अभिषेक को ऐश्वर्या और उनके रोमांस के बारे में बात करते हुए देखा गया। उन्होंने बताया ‘ मैंने अपनी शुरुआती फिल्मों में ऐश्वर्या राय के साथ काम किया था। हमने पहली बार ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ में एक दूसरे के साथ अभिनय किया था। तभी से हम अच्छे दोस्त थे। इसके साथ ही हम एक और फिल्म कर रहे थे जो की कुछ ना कहो थी। हम हमेशा से ही करीबी दोस्ती रहा करते थे। समय के साथ हमारा प्यारा और रिश्ता आगे बढ़ता ही चला गया।’

‘उमराव जान’ के दौरान सभी चीजों ने गंभीर मोड़ लिया। उसके बाद, मैंने ऐश्वर्या राय से अपने प्यारा का इजहार किया और फिर हमने शादी कर ली और अब हमारी एक सुंदर सी बेटी आराध्य है।

‘मनमर्जियां’ के एक्टर अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या की बढ़ाई करते हुए उन्हें सुपर-वूमेन का खिताब दिया। उन्होंने कहा, “वह जो भी करती है उसमें वह बेहतरीन है, वह अभिनय कर करती है और एक मां के रूप में भी खुद को समर्पित करती है। आपको बताते चलें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय एक साथ फिर बड़े पर्द पर नजर आने वाले हैं। दोनों ही फिल्म गुलाब जामुन में साथ देखेंगे।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।