शोले, राम तेरी गंगा मैली जैसी फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री गीता सिद्धार्थ काक का मुंबई में हुआ निधन

गीता सिद्धार्थ काक (Gita Siddharth Kak), जो बॉलीवुड फिल्म जैसे परिचय (Parichay), शोले (Sholay), राम तेरी गंगा मैली (Ram Teri Ganga Maili), नूरी (Noorie), डांस डांस (Dance Dance) में नज़र आई थी उनका कल (December 14) मुंबई में निधन हो गया हैं।

गीता सिद्धार्थ काक की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

अभिनेत्री गीता सिद्धार्थ काक (Gita Siddharth Kak), जो बॉलीवुड फिल्म जैसे परिचय (Parichay), शोले (Sholay), त्रिशूल (Trishul), डिस्को डांसर (Disco Dancer), राम तेरी गंगा मैली (Ram Teri Ganga Maili), नूरी (Noorie), डांस डांस (Dance Dance) में नज़र आई थी उनका कल (December 14) मुंबई में निधन हो गया हैं।

गीता ने 1972 में गुलज़ार की फिल्म परिचय (Parichay) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उसके बाद उन्होंने बहुत सारी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल किया था।

गीता ने सिद्धार्थ काक जो की टेलीविज़न होस्ट प्रोडूसर और डाक्यूमेंट्री फिल्ममेकर थे उनसे शादी की थी। सिद्धार्थ काक का टीवी कल्चर मैगज़ीन, सुरभी जो की दूरदर्शन पर 1990 से 2001 से प्रसारित करता था वह भी बहुत मशहूर था।

गीता और सिद्धार्थ की बेटी अंतरा भी डाक्यूमेंट्री फिल्ममेकर है। गीता फिल्मों में काम करने के अलावा, उन्हें सोशल वर्क करना भी बहुत पसंद था।