चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे अभिनेता राजपाल यादव, कैदियों को सिखा रहे ये खास कला

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) चेक बाउंस मामले में इन दिनों दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं। राजपाल यादव (Rajpal Yadav) जेल के अधिकारियों और कैदियों को हंसाकर अपना दिन बिता रहे हैं।

5 करोड़ का चेक बाउंस होने पर जेल में सजा काट रहे हैं अभिनेता राजपाल यादव।

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इन दिनों दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं। उन्हें 5 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में 3 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। जेल में राजपाल यादव (Rajpal Yadav) कैदियों और अधिकारियों को हंसाकर अपना दिन बिता रहे हैं। अभिनेता जेल कैदियों को भी लोगों को हंसाने की कला में माहिर बना रहे हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में जेल में कवियों का प्रोग्राम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने इस कार्यक्रम में अपना एक कॉमेडी एक्ट किया जिसे देखकर वहां मौजूद सभी कवि, अधिकारी और कैदी हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए। अभिनेता के इस एक्ट से जेल अधिकारी इतने खुए हुए कि उन्होंने उनके इस एक्ट को ‘लॉफ रायट’ नाम दे डाला।

राजपाल यादव (Rajpal Yadav) अपने खाली वक्त में कैदियों को दूसरों को हंसाने की कला में माहिर बना रहे हैं। वह तिहाड़ की जेल नंबर 7 में हैं। कवि सम्मेलन के बाद जेल अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई है कि अभिनेता इस समय क्रिसमस के लिए अन्य कैदियों के साथ मिलकर एक एक्ट तैयार कर रहे हैं। इसे वह खुद डायरेक्ट कर रहे हैं। अभिनेता को अपने बीच पाकर कैदी ही नहीं बल्कि जेल अधिकारी भी काफी खुश हैं।

बताते चलें कि अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) 5 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में जेल में सजा काट रहे हैं। उन्होंने साल 2010 में कारोबारी सुरेंद्र सिंह से 5 करोड़ रुपए का लोन लिया था। रकम वापसी के लिए यादव ने सुरेंद्र सिंह को एक्सिस बैंक मुंबई का 5 करोड़ रुपए का चेक दिया था जो सितंबर 2015 में बाउंस हो गया। सुरेंद्र सिंह इस मामले में कोर्ट चले गए और इसी साल समझौता हुआ कि अभिनेता सुरेंद्र सिंह को 10 करोड़ 40 लाख की रकम वापस लौटाएंगे।

राजपाल यादव ने समझौते के बावजूद जब रकम नहीं लौटाई तो अदालत ने उन्हें तीन महीने की जेल की सजा का आदेश दिया। बताया गय कि राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने यह पैसा हिंदी फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए लिया था। राजपाल यादव इसी साल एक बेटी के पिता बने हैं और इसी साल उन्होंने अपनी एक बेटी की शादी भी की है। जेल जाने से पहले वह पंजाबी फिल्म ‘चंडीगढ़ अमृतसर चंडीगढ़’ की शूटिंग कर रहे थे।

देखिए वीडियो…

देखिए एक्टर राजपाल यादव की कुछ खास तस्वीरें…

 

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।