फिल्म एक्ट्रेस ही नहीं इस डायरेक्टर के साथ भी जुड़ चुका है शाहरुख खान का नाम

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान-गौरी आज अपनी 27वीं शादी की सालगिरह मना रहे हैं। शाहरूख खान अपने कई अफेयर्स को लेकर चर्चा में भी बने रहें...

शाहरुख खान (ShahRukh Khan) और गौरी आज अपनी 27वीं शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इन दोनों लव स्टोरी काफी मुश्किलों के बाद परवान जरूर चढ़ गई थी। लेकिन इसी बीच शाहरूख खान अपने कई अफेयर्स को लेकर चर्चा में भी बने रहें। कभी उनका नाम प्रियंका के साथ जोड़ा गया तो कभी करण जौहर के साथ। हालांकि शाहरुख के अफेयर को लेकर गौरी खान ने कभी कोई बयान नहीं दिया या यूं कहें तो कभी उन्होंने इस तरह की बातों या अफवाहों को अपने प्यार से बढ़कर नहीं समझा। चलिए आपको बताते हैं शाहरुख खान के किन अफेयर्स ने सोशल मीडिया में हवा दी।

शाहरुख खान और जूही चावला की रिश्ते पर भी लोगों ने कई सवाल उठाए। इन दोनों ने साथ में तकरीबन 10 फिल्मों में काम किया। उन्होंने साथ में ‘डर’, ‘यश बॉस’, ‘राजू बन गया जेंटलमैन’, ‘फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी’, ‘राम जाने’ ‘डुप्लीकेट’, ‘पहेली’, ‘भूतनाथ’, इसके साथ ही उन्होंने कई फिल्में की। उन दोनों की कैमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद थी। इन दोनों को लेकर बॉलीवुड में खबर चली थी कि इन दोनों का अफेयर चल रहा है। लेकिन जूही चावला ने अपने एक इंटरव्यू में ये साफतौर पर कहा था कि मैं और शाहरुख सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

प्रियंका-शाहरुख खान
फिल्म डॉन 2 की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरों ने सोशल मीडिया में खूब तूल दिया था। इस फिल्म में शाहरुख खान ने प्रोड्यूसर को प्रियंका का नाम सजेस्ट किया था। प्रियंका को अक्सर शाहरुख के घर मन्नत में स्पॉट किया जाता था। उस समय शाहरुख खान ने प्रियंका के साथ फिल्मों के अलावा कई स्टेज शो भी किए। खबरें ये भी थी कि प्रियंका गौरी के साथ अपना काफी वक्त बिताती थी। इसी सबके चलते बी टाउन में दोनों की लव स्टरी की चर्चा ने खूब सुर्खिया बटोरी थी।

शाहरुख खान-करण जौहर
एक्ट्रेस के अलावा शाहरुख की लव स्टोरी की चर्चा फिल्म निर्देशक करण जौहर के साथ भी रही। खबरें उड़ी थी कि फिल्म ‘दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ फिल्म शूटिंग के चलते शाहरुख खान करण जौहर को डेट कर रहे थे। इसको लेकर शाहरुख खान और काजोल ने सबके सामने इस बात को स्वीकारा भी था कि वो और करण एक साथ वीकेंड में हैंगआउट करते हैं। करण जौहर की गे होने वाली खबरों को हवा सिमी गेरवाल के चैट शो से मिली थी।

वीडियो में देखिए शाहरुख खान के पोल खोल…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।