फादर्स डे पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता और फादर इन लॉ का थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर दी बधाई, देखे तस्वीरें

फादर्स डे (Father's Day) के पर्व पर सोशल मीडिया (Social Media) पर लोग काफी एक्ससिटेड दिखे। बॉलीवुड सेलेब्स (Bollywood Celelbs)  भी सोशल मीडिया के जरिए अपने पिता के प्रति अपना प्यार व्यक्त किया। किसी ने अपने पिता के लिए कविता लिखकर विश किया वही किसी ने थ्रोबैक तस्वीर (Throwback Photos) शेयर कर अपने पिता को याद किया।

  |     |     |     |   Updated 
फादर्स डे पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता और फादर इन लॉ का थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर दी बधाई, देखे तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम )

फादर्स डे (Father’s Day) के पर्व पर सोशल मीडिया (Social Media) पर लोग काफी एक्ससिटेड दिखे। बॉलीवुड सेलेब्स (Bollywood Celelbs)  भी सोशल मीडिया के जरिए अपने पिता के प्रति अपना प्यार व्यक्त किया। किसी ने अपने पिता के लिए कविता लिखकर विश किया वही किसी ने थ्रोबैक तस्वीर (Throwback Photos) शेयर कर अपने पिता को याद किया। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने पिता का बहुत सम्मान करती हैं। अपने पिता के साथ एक्ट्रेस बहुत ही क्लोज बॉन्ड शेयर करती थी। वे कई खास मौकों पर पिता संग अपनी फोटोज शेयर कर चुकी हैं। हाल ही में प्रियंका ने फादर्स डे के मौके पर अपने पापा और अपने ससुर की अनदेखी फोटोज शेयर की है। तस्वीर की ख़ास बात तो ये है दोनों तस्वीर काफी मिलती जुलती है।

दरअसल प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई फोटोज में में जहां एक तरफ उनके पिता आशोक चोपड़ा स्टेज पर गाना गाते नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनके ससुर पॉल केविन जोनस सीनियर, भी बैंड के साथ परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। इन दोनों फोटोज को शेयर करने के साथ ही प्रियंका ने लिखा- ”शायद ये हमें अपने-अपने पापा से ही मिला है। दरअसल प्रियंका का कहना है कि आज वो जो भी है अपने पिता की वजह से है”.

ये भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत की याद में रविवार को परिवार ने पटना के घर में रखा शोक सभा, वीडियो देख भावुक हुए लोग

कई प्रोजेक्ट्स का हैं हिस्सा

प्रियंका चोपड़ा इस समय निक जोनस के साथ हैं और दोनों की खास बॉन्डिंग लॉकडाउन में देखने को मिली। हाल ही में प्रियंका ने अपनी मां के जन्मदिन पर उन्हें विश किया। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने स्काई इज पिंक फिल्म से अपना बॉलीवुड कमबैक किया। फिल्म में उनके अपोजिट फरहान अख्तर थे और अहम रोल में जायरा वसीम भी थीं। फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। मगर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बड़ा कमाल नहीं कर सकी। वही एक्ट्रेस अब हॉलीवुड फिल्मों में भी काफी सक्रिय हैं। उनके पास वी कैन बी हीरोज और मैट्रिक्स 4 जैसी फिल्में हैं।

ये भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत की जगह अक्षय कुमार बनते ‘धोनी’, इस वजह से नहीं बनी बात

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: ampikasingh



    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , ,

    Leave a Reply