अदा शर्मा ने अनोखे अंदाज में की घर की सफाई, पोछा लगाते हुए किया कुछ ऐसा Video हो गया वायरल

अदा अलग ही अंदाज में घर की सफाई कर रही हैं। अदा शर्मा को वीडियो में देखा जा सकता है कि वो मस्ती-मस्ती में ही एक्सरसाइज करते हिए पोछा लगा रही हैं। अदा के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

अदा शर्मा की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) इन लॉकडाउन के दिनों में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं। अदा शर्मा के वीडियो उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में अदा ने अपना एक अनोखा वीडयो शेयर किया है। इस वीडियो में अदा अलग ही अंदाज में घर की सफाई कर रही हैं। अदा शर्मा को वीडियो में देखा जा सकता है कि वो मस्ती-मस्ती में ही एक्सरसाइज करते हिए पोछा लगा रही हैं। अदा के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

अदा शर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद अदा के फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। अदा शर्मा ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे अबतक 8 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। अदा शर्मा ने हाल ही में एक धमाकेदार वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह गोविंदा और करिश्मा कपूर के गाने ‘हुस्न है सुहाना’ पर जबरदस्त डांस करती नजर आई थीं।

गोविंदा और करिश्मा कपूर के गाने पर अदा का अंदाज शानदार था। डांस करते वक्त अदा के स्टेप्स के साथ-साथ उनकी एनर्जी भी कमाल की लग रही थी। अदा के इस वीडियो को भी फैंस ने जमकर पसंद किया। इस वीडियो में अदा व्हाइट शर्ट और डेनिम शॉर्ट्स में नजर आई थीं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अदा ने कैप्शन में लिखा था “अपने पिज्जा लवर दोस्तों को टैग करो।”

कमाल आर खान ने किया था ऋषि कपूर को लेकर अपमानजनक ट्वीट, FIR हुई दर्ज

हिंदी रश की ताजा वीडियो देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.