लॉकडाउन में एक दुसरे के बांहों में झूमते नजर आये अध्ययन सुमन और मायरा मिश्रा, क्या आपने देखा ये वीडियो?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को डेट करने के बाद अब वह Splitsvilla Season 11 की कंटेस्टेंट मायरा मिश्रा (Maera Mishra) को डेट कर रहे हैं। अध्ययन अक्सर मायरा संग तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। उन दोनों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मायरा मिश्रा ने अध्ययन सुमन के साथ अपनी यह फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

अभिनेता शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन (Adhyayan Suman) अक्सर अपनी निजी ज़िन्दगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को डेट करने के बाद अब वह Splitsvilla Season 11 की कंटेस्टेंट मायरा मिश्रा (Maera Mishra) को डेट कर रहे हैं। अध्ययन अक्सर मायरा संग तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। उन दोनों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

अध्ययन और मायरा एक म्यूजिक पर खूबसूरत डांस कर रहे हैं। उनके फैंस को उनका डांस काफी पसंद आ रहा है। लोग उनके इस पोस्ट पर उनकी तारीफ़ करते थक नहीं रहे है। मायरा मिश्रा ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा हैं, ‘हेलो पार्टनर’ और साथ रेड हार्ट इमोजी शेयर किया है।

हाल ही में अध्ययन सुमन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मायरा मिश्रा के साथ एक हॉट वीडियो शेयर किया था। वीडियो में मायरा मिश्रा टॉपलेस दिखाई दी थीं, जिसके चलते इस वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

देखें अध्ययन सुमन और मायरा मिश्रा की तस्वीरें और वीडियो…

https://www.instagram.com/p/B6A3HhpJIbj/

बता दें मायरा मिश्रा Splitsvilla-11 के दौरान काफी चर्चा में रही थीं, इसके बाद वह एक टीवी सीरियल में भी नजर आई थीं। अध्ययन और कंगना ‘राज 2’ फिल्म की शूटिंग के दौरान करीब आए थे। अध्ययन ने कंगना पर आरोप लगाया था कि वह उनके ऊपर काला जादू कर रही थीं। अध्ययन ने कंगना पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया था। हालांकि कंगना ने अध्ययन के आरोपों का बेबुनियाद बताया। कंगना ने अध्ययन के साथ ब्रेकअप होने के लिए उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: