आदित्य पंचोली ने रेप का केस दर्ज होने के बाद दी अपनी सफाई, कहा- मुझे झूठा फंसाया जा रहा है!

आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi) के खिलाफ एक एक्ट्रेस ने रेप (Rape Case) का मामला दर्ज कराया है। अपने ऊपर लगे इस आरोप के बाद एक्टर खुद को निर्दोष बताते नजर आएं। जानिए एक्टर ने अपनी बात में क्या-क्या कहा।

रेप का मामला दर्ज होने के बाद आदित्य पंचोली ने कही ये बात (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एक्टर आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi) पर बॉलीवुड (Bollywood) की एक्ट्रेस ने रेप (Rape Case) का मामला दर्ज कराया है। एक्टर के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है। प्रताड़ित महिला के कहने पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन करना शुरु कर दी है। वहीं, अपने ऊपर लगे इस आरोप के बाद एक्टर का बयान समाने आया है। खुद को निर्दोष बताते हुए एक्टर ने कहा कि उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया जा रहा है।

अपने ऊपर लगे रेप के आरोप के बाद एक्टर आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi Rape Case) ने कहा,’ मुझे इस मामले में झूठा फंसाया जा रहा है। मेरे पास इस मामले में सभी सबूत और वीडियो हैं। मैं मुंबई पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हूं। अगर वे मुझे अपने बयान के लिए बुलाएंगे, तो मैं सहयोग करूंगा। मैं जांच के लिए तैयार हूं। मुझे पता था कि मेरे खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मुझसे संपर्क नहीं किया है। वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई शिकायत में एक्टर आदित्य पंचोली पर 376 (बलात्कार), 328 (जहर के माध्यम से चोट पहुँचाना), 384 (जबरन वसूली), 341 (गलत संयम), 342 (गलत तरीके से ज़ब्त करना) जैसे कई धाराएं लगाई गई है।

इसके अलावा रिपोर्ट की मानें, तो एक्ट्रेस ने अपनी बात में कहा कि जब वो 17 साल की थी, तब आदित्य पंचोली ने उनके साथ कई बार गलत काम किया था और उन्हें प्रताड़ित किया है। एक्ट्रेस ने ये भी दावा किया है कि वो इसकी शिकायत पुलिस में पहले भी कर चुकी हैं, लेकिन आदित्य पंचोली को बस चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। फिलहाल इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस अभी मामले की और तहकीकात कर रही है।

आदित्य पंचोली फिर फंसे कानूनी पेंच में, एक्टर के खिलाफ रेप का केस हुआ दर्ज, जानिए पूरा मामला

 

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।