टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस की बहन ने पुलिस को मेल से भेजी शिकायत, आदित्य पंचोली पर लगाया मारपीट-शोषण का आरोप

बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi Case) एक बार फिर मुश्किल में हैं। बॉलीवुड की एक लीडिंग एक्ट्रेस की बहन ने अभिनेता पर मारपीट और शोषण का आरोप लगाते हुए मुंबई पुलिस (Aditya Pancholi Mumbai Police) को मेल से शिकायत भेजी है।

एक्टर आदित्य पंचोली। (फोटो- हिंदी रश)

बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi Case) का विवादों से नाता नहीं छूट रहा है। एक बार फिर उनके खिलाफ मारपीट और शोषण की शिकायत का मामला सामने आया है। बॉलीवुड की एक टॉप एक्ट्रेस की बहन ने मुंबई पुलिस को मेल भेजकर शिकायत की है। मारपीट और शोषण की यह घटना एक दशक से पुरानी बताई जा रही है। मुंबई पुलिस (Aditya Pancholi Mumbai Police) ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अंग्रेजी वेबसाइट ‘मिड डे’ की खबर के अनुसार, वर्सोवा पुलिस आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi FIR) के खिलाफ मिली शिकायत की जांच कर रही है। मामला उस समय का बताया जा रहा है जब कथित तौर पर पीड़ित अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। एक्टर पर अभिनेत्री की बहन ने मारपीट और शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले में जब आदित्य पंचोली से बात की गई तो उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया।

आदित्य पंचोली ने बताया कि उन्होंने एक्ट्रेस के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। केस वापस न लेने पर अभिनेत्री के वकील ने उन्हें झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी थी। उन्होंने इसका 18 मिनट का वीडियो बना लिया था जो उन्होंने जांच के दौरान मुंबई पुलिस को सौंप दिया है। अभिनेता ने कहा कि यह उनके खिलाफ साजिश है। वह पुलिस को अपना बयान दर्ज करवा चुके हैं। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों का बयान दर्ज करने के बाद ही मामले में कार्रवाई की बात कह रही है।

आदित्य पंचोली ने कार मैकेनिक को पीटा और जान से मारने की धमकी दे डाली, केस दर्ज

टीवी एक्टर करण ओबेरॉय पर महिला ने लगाया रेप और जबरन वसूली का आरोप, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।