आदित्य पंचोली ने कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज कराया केस, एक्ट्रेस के वकील पर लगाया रेप केस में फंसाने का आरोप

बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली ने कंगना रनौत (Aditya Pancholi Kangana Ranaut FIR) के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अभिनेता ने कंगना के वकील पर रेप केस में फंसाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

आदित्य पंचोली ने कंगना रनौत के खिलाफ केस दर्ज कराया है। (फोटो- ट्विटर)

आदित्य पंचोली और कंगना रनौत (Aditya Pancholi Kangana Ranaut) के बीच एक बार फिर विवाद सामने आया है। कथित तौर पर कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने मुंबई पुलिस को एक ई-मेल के जरिए अभिनेता के खिलाफ मारपीट और शोषण की शिकायत दी थी। पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि अभिनेता ने पुलिस के सामने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कंगना के वकील उन्हें रेप केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। अब इस मामले में उन्होंने कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

आदित्य पंचोली ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में कंगना रनौत (Aditya Pancholi Kangana Ranaut Clash) के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अभिनेता ने पुलिस को बताया कि कंगना के वकील ने इसी साल 6 जनवरी को उन्हें धमकी दी थी कि अगर उन्होंने कंगना के खिलाफ चल रहा मानहानि केस वापस नहीं लिया तो वह एक्टर के खिलाफ रेप केस दर्ज कराएंगे। आदित्य पंचोली ने चोरी-छुपे वकील से मुलाकात का 18 मिनट का वीडियो बना लिया था। उन्होंने सबूत के तौर पर पुलिस को यह वीडियो सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताते चलें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल (Kangana Ranaut Rangoli Chandel) ने वर्सोवा पुलिस को ई-मेल के जरिए आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi Mumbai Police) के खिलाफ मारपीट और शोषण का आरोप लगाया था। शिकायत करीब 13 साल पहले की बताई जा रही है, जिस समय अभिनेत्री ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। पुलिस उनके आरोपों की भी जांच कर रही है। कंगना रनौत और रंगोली ने फिलहाल इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है।

आदित्य पंचोली ने कार मैकेनिक को पीटा और जान से मारने की धमकी दे डाली, केस दर्ज

टीवी एक्टर करण ओबेरॉय पर महिला ने लगाया रेप और जबरन वसूली का आरोप, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।