आदित्य पंचोली फिर फंसे कानूनी पेंच में, एक्टर के खिलाफ रेप का केस हुआ दर्ज, जानिए पूरा मामला

एक्टर आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi Rape Case) एक बार फिर कानूनी पेंच में फंस गए हैं। एक एक्ट्रेस की शिकायत पर उनके खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में रेप का मामला दर्ज हुआ है। जानिए पूरा मामला।

  |     |     |     |   Updated 
आदित्य पंचोली फिर फंसे कानूनी पेंच में, एक्टर के खिलाफ रेप का केस हुआ दर्ज, जानिए पूरा मामला
आदित्य पंचोली के खिलाफ रेप का काेस दक्ज हुआ है(फोटो:'ट्विटर)

एक्टर आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi Rape Case) एक बार फिर कानूनी पेंच में फंस गए हैं। एएनआई की खबर के मुताबिक हाल ही में एक एक्ट्रेस की शिकायत पर उनके खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में रेप का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने प्रताड़ित महिला के कहने पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

रिपोर्ट की मानें, तो एक्ट्रेस का कहना है कि जब वो 17 साल की थी, तब आदित्य पंचोली ने उनके साथ कई बार गलत काम किया था और उन्हें प्रताड़ित किया है। एक्ट्रेस ने ये भी दावा किया है कि वो इसकी शिकायत पुलिस में पहले भी कर चुकी हैं, लेकिन आदित्य पंचोली को बस चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। फिलहाल इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस अभी मामले की और तहकीकात कर रही हैl

गौरतलब हो कि इससे पहले इस एक्टर पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। ये मामला काफी सुर्खियों में रहा था। कुछ वक्त पहले इस एक्टर ने कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) पर मानहानि का केस भी दर्ज किया था। इस मामले में जब आदित्य पंचोली से बात की गई तो उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया।

इतना ही नहीं, इस एक्टर पर कुछ वक्त पहले एक मैकेनिक के साथ मारपीट करने और धमकी देने के खिलाफ भी शिकायत दर्ज हुई थी। कार मैकेनिक ने एक्टर पर  2.8 2 लाख रुपये एठने का आरोप भी लगाया था। ये मामला भी काफी चर्चा में रहा था। बताते चलें कि आखिरी बार ये एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में नजर आए थे।

जानिए आदित्य पंचोली की शिकायत पर रंगोली चंदेल ने क्या कहा…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply